सड़क पर चलते-चलते लगी आग, 15 मिनट में ई-बाइक हो गई कबाड़
Madhya Pradeshके सागर में एक युवक की ई-बाइक में अचानक चलते-चलते आग लग गई। सवार को जैसे ही पता चला कि उसकी बाइक से लपटे निकल रही हैं, वह बाइक को बीच सड़क पर मेन स्टेंड लगाकर अलग हुआ। उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सड़क पर आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को जलाकर खाक कर दिया। बाद में फायर लॉरी ने आकर पानी डालकर आग बुझाई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसा मप्र के सागर में पुलिस लाइन इलाके में एक युवक ई-बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक उसे लगा कि उसकी गाड़ी से धुंआ निकल रहा है। उसने बाइक को रोककर स्टेंड लगाया और देखा तो बाइक में नीचे से आग सुलग रही थी और धुआं निकल रहा था। उसने वाहन को बीच सड़क पर उसे छोड़ दिया। चंद मिनटों में ही देखते-देखते उसकी बाइक में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी थी।

महज 20 मिनट में फायर लॉरी पहुंच गई
सूचना मिलने के करीब 20 मिनट में ही मौके पर फायर लॉरी पहुंच गई थी। निगम कर्मियों ने पाइप से पानी डालकर बाइक की आग बुझा ली। महज 5 मिनट में बाइक की आग बुझ गई, लेकिन इतनी ही देर में प्लास्टिक बॉडी की पूरी ई-बाइक स्वाहा हो गई और महज उसकी चेचिस नजर आ रही थी, जो कबाड़ बन गई थीं। उसमें आग कैसे लगी इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications