पैपुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2
पोर्ट मोर्सबी। दक्षिण-पूर्व एशिया के छोटे से देश पैपुआ न्यू गिनी में सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके राजधानी पोर्ट मोर्सबी से नॉर्थ-ईस्ट से तकरीबन 74 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। हालांकि इस भूकंप के झटकों से हुए नुकसान के बारे में अभी तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पैपुआ न्यू गिनी में इतनी अधिक तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले मई माह में भी 7.2 तीव्रता के भूकंप झटके महसूस किए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications