फिर दिखी रहस्यमयी छल्लेदार आकृति, क्यों इसके दिखते ही सताता है एलियंस का डर?

एलियंस को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के मत अलग-अलग हैं। कुछ वैज्ञानिक एलियंस और उनसे जुड़ी चीजों को काल्पनिक बताते हैं, तो कुछ के लिए दूसरे ग्रह पर जीवन पूरी तरह से संभव है। इसके पीछे वो पृथ्वी पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं का उदाहरण देते रहते हैं।

आसमान में दिखी छल्लेदार आकृति

आसमान में दिखी छल्लेदार आकृति

हाल ही में आसमान में फिर से काले रंग की छल्लेदार आकृति दिखी, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए। ये आकृति कई देशों में नजर आ चुकी है। कुछ लोग तो इसकी तुलना यूएफओ से करते हैं, ऐसे में जब भी ये दिखती है, तुरंत एलियंस की चर्चाएं तेज हो जाती हैं। इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शख्स ने फोटो फेसबुक पर डाली

शख्स ने फोटो फेसबुक पर डाली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ये रहस्यमयी आकृति सिंगापुर के सेंटोसा में दिखाई दी, जो एक विशाल अंगूठी की तरह थी। उसने शहर को एक अजीब सी चमक से रोशन कर दिया। इसकी फोटो खींचकर एग्नेस सीह नामक व्यक्ति ने नेचर सोसाइटी फेसबुक ग्रुप में पोस्ट कर दिया। उन्होंने लोगों से पूछा कि आपको क्या लगता है कि ये क्या चीज है?

5 साल पहले भी दिखी थी ये आकृति

5 साल पहले भी दिखी थी ये आकृति

एग्नेस ने बताया कि उन्होंने इस रहस्यमयी आकृति को सेंटोसा के ऊपर आकाश में उड़ते हुए देखा। शुरू में वो पक्षी की तरह लगा, लेकिन उसका आकार काफी बड़ा था। उन्होंने ये भी बताया कि इसी तरह की आकृति 5 साल पहले 2017 में दिखी थी। हैरानी की बात ये है कि वो भी इसी जगह नजर आई थी।

क्या पटाखों की वजह से हुआ?

क्या पटाखों की वजह से हुआ?

कुछ लोगों का मानना है कि ये पक्षियों का झुंड था, जिसने अजीब सी आकृति बना ली थी, जबकि कुछ इसे धुंए का गुबार मान रहे। एक शख्स ने फेसबुक पर लिखा कि हो सकता है कि वहां पर पटाखे जलाए गए हों, जिस वजह से ये आकृति बनी।

पाकिस्तान में भी ऐसी घटना

पाकिस्तान में भी ऐसी घटना

अभी कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी एक रहस्यमयी त्रिकोणीय आकृति दिखी थी, जो काले रंग की थी। उस वक्त वो तेजी से आसमान में जा रही थी, जिसको लोगों ने यूएफओ मान लिया। हालांकि उसकी भी सच्चाई नहीं पता चल पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+