माओ नेता प्रचंड को नेपाल का प्रधानमंत्री चुना गया
नेपाल की संसद ने पूर्व माओवादी नेता प्रचंड को देश का प्रधानमंत्री चुना है। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पद पर रहे के पी ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। के पी ओली अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में हार गए थे।
पुष्प कमल दहल प्रचंड 61 साल के हैं। नेपाल की संसद में उनको 595 सदस्यों में से 363 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। पुष्प कमल दहल प्रचंड नेपाल के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

आपको बताते चलें कि नेपाल में राजनीतिक गतिरोध बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद बहुमत के आधार पर देश का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर सहमति बनी। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने बहुमत के आधार पर ही देश का नया प्रधानमंत्री चुने जाने का निर्देश दिया था।
नेपाल की संसद की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल (माओवादी-सेंटर) के साथ कुछ अन्य दलों के भी आ जाने के साथ अब इस गठबंधन का संसद में बहुमत होना निश्चित था।












Click it and Unblock the Notifications