पाकिस्तान में भीषण दुर्घटनाः ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, 60 घायल
राहत-बचाव सेवा के अफसर मोहम्मद फारूक ने सोमवार को पीटीआई को बताया, “बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों को टक्कर मारकर खाई में गिर गई।"

File Image
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बरातियों को ले जा रही एक तेज रफ्तार बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 60 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। रविवार देर रात लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर चकवाल जिले के कल्लार कहार साल्ट रेंज क्षेत्र में पलट गई।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
राहत-बचाव सेवा के अफसर मोहम्मद फारूक ने सोमवार को पीटीआई को बताया, "बस पलटने से पहले विपरीत दिशा से आ रहे तीन वाहनों को टक्कर मारकर खाई में गिर गई।" बस में शादी समारोह से लौट रहे लोग सवार थे। आपातकालीन बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' ने बताया कि बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते ये दुर्घटना हुई। फारूक ने कहा कि मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकाला गया। राहत बचाव सेना के अधिकारी फारूक ने कहा, "घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनमें से 11 की हालत गंभीर है।" उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
हर साल मरते हैं हजारों लोग
आपको बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। मुख्य रूप से खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और अनप्रोफेशनल ड्राइविंग की वजह से यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। पिछले महीने बलूचिस्तान के लासबेला में एक यात्री डिब्बे के खड्डे में गिर जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी। विश्व स्वास्थ्य रैकिंग के अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान की सड़कों पर हर साल 28000 से ज्यादा लोग मारे मारे जाते हैं। यह देश में हुई कुल मौतों का लगभग 2 फीसदी है। अगर भारत की बात की जाए तो साल 2021 में 1,53,972 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications