चीन: विस्फोटक से जा रही एक गाड़ी में ब्लास्ट से 11 की मौत, 25 लोग खदान में फंसे
बीजिंग। चीन के उत्तरी-पूर्व लिओनिंग प्रांत के बेनक्सी शहर में एक खदान में विस्फोटक ले जा रहे वाहन में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत की खबर आ रही है, जबकि नौ लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 25 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, सुरक्षाबल बचाव अभियान चला रहे हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा 8:10 (GMT) बजे हुआ। खदान में 25 लोगों के फंसे होने की संभावना है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं खदान में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications