जर्मनी के म्यूनिख में चाकू से चार लोगों पर हमला, संदिग्ध गिरफ्तार
म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख में एक शख्स ने चाकू से हमला कर चार लोगों बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। चाकू से हमला करने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, अधिकारी हमलावर के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

म्यूनिख डाउनटाउन के पूर्व में हैदौसेन क्षेत्र से पुलिस ने सूचना प्राप्त की जहां एक शख्स ने सुबह करीब 8.30 बजे एक शख्स ने अंधाधूंध तरीके से लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने इसी इलाके में अलग-अलग जगहों पर छह लोगों पर हमला किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर लगभग 40 साल का शख्स था और वह एक साइकिल पर आया था, उसने ग्रे रंग की पैंट और हरे रंग की जैकेट पहनी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्वीटर के माध्यम से लोगों को उस इलाके में बाहर निकलने के लिए मना किया है।












Click it and Unblock the Notifications