‘सिर में गोली मारूंगा…’, US में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को मिली जान से मारने की धमकी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के भारतीय मूल के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को जान से मारने की धमकी दी गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यू हैम्पशायर के एक व्यक्ति ने सोमवार को आयोजित इलेक्शन प्रोग्राम के दौरान उन्हें जान से मारने का धमकी भरा मैसेज भेजा।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय टायलर एंडरसन के तौर पर की गई है। यूएस के न्याय विभाग के अनुसार आगामी कार्यक्रम के लिए एंडरसन ने दो हैरान करने वाला संदेश जारी किया था। पुलिस ने टायलर एंडरसन को गिरफ्तार कर लिया है।

US Vivek Ramaswamy Death Threat

अपने पहले संदेश में आरोपी ने कहा, 'बढ़िया, मेरे लिए उम्मीदवार के सिर को उड़ाने का अच्छा मौका है।' अपने दूसरे संदेश में उसने कहा, 'मैं इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को मार डालूंगा।'

इसके बाद रामास्वामी की टीम ने इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम नहीं बताया। लेकिन दस्तावेजों के मुताबिक उस जगह होने वाले चुनावी प्रोग्राम का आयोजन विवेक रामास्वामी के लिए निर्धारित था।

एफबीआई ने कहा कि सेलफोन नंबर टायलर एंडरसन का था। एफबीआई एजेंटों ने शनिवार को उस व्यक्ति के घर की तलाशी ली। कोर्ट को बताया गया कि आरोपी ने एक इंटरव्यू में एफबीआई को बताया कि उसने कई अन्य अभियानों में भी इसी तरह के संदेश भेजे थे।

रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि उनका चुनावी अभियान पहले से निर्धारित था। हम इस मामले को संभालने में लॉ एनफोर्समेंट के शुक्रगुजार हैं और सभी अमेरिकियों की सुरक्षा की कामना करते हैं।

टाटलर एंडरसन को पांच साल तक की जेल, तीन साल तक की निगरानी में रिहाई और 250,000 डॉलर तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+