शख्स ने राष्ट्रपति बाइडेन को व्हाइट हाउस में कॉल करके दी धमकी, सीक्रेट सर्विस ने पकड़ा

वाशिंगटन, 29 जनवरी: यूएस सीक्रेट सर्विस ने शनिवार को कंसास के एक शख्स पर राष्ट्रपति जो बाइडेन को धमकी देने का आरोप लगाया। आरोपी की पहचान स्कॉट रयान मेरीमैन के रूप में हुई है। वो काफी वक्त से राष्ट्रपति से नाराज चल रहा था, जिस वजह से उसने धमकी दी। हालांकि बाद में यूएस सीक्रेट सर्विस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे खोज निकाला और पुलिस को हैंडओवर किया।

अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने व्हाइट हाउस में कॉल की थी। जैसे ही कर्मचारियों ने फोन उठाया, उसने कहा कि वो व्हाइट हाउस आ रहा है, वहां पर वो सांप (बाइडेन) का सिर काटेगा। इस पर व्हाइट हाउस के ऑपरेटर ने सीक्रेट सर्विस को कॉल किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सीक्रेट एजेंट ने आरोपी के नंबर पर कॉल किया। जिस पर उसने कहा कि मैं आ रहा हूं। एजेंट ने जब आगे बात की तो आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि मैं पहुंच रहा, तुम लोगों के पास दो मिनट है। फिर तुम लोग मरोगे। आरोपी ने बातचीत के दौरान ये भी कहा कि उसके पास कोई बंदुक नहीं है, वो सिर्फ गोलियां लेकर आ रहा है।

इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने आरोपी की तलाश शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को मैरीलैंड के हैगरस्टाउन के एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में आरोपी मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उसके बैग में 0.45 के तीन राउंड थे, जबकि बैग में कई किताबें थीं। हालांकि उनके पास किसी तरह का घातक हथियार नहीं मिला। वहीं जब आरोपी से गोलियों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि भगवान ने उसे इन गोलियों को लाने को कहा था। अब सीक्रेट सर्विस ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है, जो मामला दर्ज कर जांच कर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+