मदद करने के लिए युवक ने कार रोकी, ट्रक ने कुचला, हत्यारा Hyundai लेकर हुआ फरार

वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा मे पिछले सप्ताह एक हैरान करने वाली घटना घटी है। धीमित्री अनदोनी नाम का शख्स जब फ्लोरिडा के हाइवे से होकर निकल रहा था, तब उसने देखा कि सड़क के किनारे एक कार खड़ी है, जिससे मदद की जरुरत थी। अनदोनी कार को ठीक करने के बाद जब अपनी कार की तरफ वापस आ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

हाईव पर अपनी कार रोककर दूसरे की मदद करने गया युवक, गई जान

इस हादसे के बाद फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल स्पोक्सपर्सन स्टीव गासकिंस ने कहा कि अनदोनी जब अपनी कार ह्यूंडै 2015 की तरफ लौट रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे 1996 फोर्ड एफ-150 ट्रक ने अनदोनी को टक्कर मार दी। गासकिंस ने कहा कि टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर दाना थोमस बायर्ड अपने व्हीकल से बाहर आकर देखता है कि अनदोनी की मौत हुई या नहीं।

अनदोनी को मारने के बाद आरोपी बिर्ड उसकी ह्यूंडै कार ले उड़ा। गासकिंस ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि हैरान करने वाली बात है कि रात को 9 बजे घटी इस घटना को देखकर सड़क पर क्यों कोई मदद करने नहीं रूका।

इस घटना के कुछ घंटों के बाद अनदोनी के पिता ने जीपीएस से ह्यूंडै का को ट्रैक किया तो पता चला कि दुर्घटना स्थल के नॉर्थ में लगभग दो मील की दूरी पर है। जिसके बाद उसके पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिलहाल, पुलिस ने शुक्रवार रात को सेंट पिटर्सबर्ग से बायर्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+