Mexico: महिलाओं से बदतमीजी कर रहा था युवक, पब से बाहर निकाले जाने पर भड़का, लगा दी आग, 11 की मौत

मेक्सिको में एक शख्स ने जानबूझकर एक बार में आग लगा दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान 4 लोग घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना शनिवार को सैन लुईस रियो कोलेराडो नाम के शहर में हुई। जानकारी के मुताबिक वह शख्स पब में महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा था। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पब से बाहर निकाल दिया।

Mexico bar fire

कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाले जाने पर नशे में धुत्त व्यक्ति भड़क गया और उसने बार में आग लगा दी। सोनोरा में स्थित अटॉर्नी जनरल ने शनिवार को कहा कि आग में 7 पुरुषों और 4 महिलाओं की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शनिवार तड़के हमले के समय आरोपी बहुत नशे में था। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था। बाद में, वह गुस्से में वापस लौटा और बार के दरवाजे पर मोलोटोव कॉकटेल फेंक दिया।

मोलोटोव कॉकटेल एक कांच की बोतल होती है। इसमें ज्वलनशील पदार्थ जिसमें गैसोलीन, अल्कोहल या नैपलम पदार्थ होता है। राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने कहा कि महिलाओं में से एक अमेरिकी नागरिक, दो मैक्सिक और एक अन्य पीड़िता केवल 17 साल की थी।

चावेज के अनुसार, इसमें कम से कम छह लोग घायल हुए थे। एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, दो को छुट्टी दे दी गई और अन्य तीन को इलाज के लिए अमेरिकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+