पत्नी से लड़ाई के बाद दो बच्चों को लेकर भाग गया पति, पुलिस ने 100 मील तक किया पीछा

पत्नी से किसी बात पर लड़ाई होने के बाद एक पति अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। पति ने तीन साल के बेटे और 11 महीने की बेटी को उठाया और बाहर खड़ी मोटरहोम में निकल गया।

कैलिफोर्निया। पत्नी से किसी बात पर लड़ाई होने के बाद एक पति अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। पति ने तीन साल के बेटे और 11 महीने की बेटी को उठाया और बाहर खड़ी मोटरहोम में निकल गया। पुलिस को जैसी ही इस बात की जानकारी मिली तो पति का पीछा किया गया लेकिन 15 गाड़ियों से 100 मीटर तक पीछा करने के बाद भी पुलिस पति को नहीं पकड़ पाई। हालांकि पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है। पुलिस को 100 मीटर तक दौड़ाने वाला ये पति एक यौन अपराधी है।

Crime

अमेरिका की कैलिफोर्निया पुलिस को एक यौन अपराधी के पीछे 100 मीटर तक दौड़ना पड़ गया। पत्नी से लड़ाई होने के बाद 46 वर्षीय स्टीफन हौक अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर निकल गए। स्टीफन एलए में अपनी पत्नी और दो बच्चे (तीन साल का बेटा और 11 महीने की बेटी) से मिलने पैरोल पर बाहर आए थे। स्टीफन यौन अपराधी हैं और 14 साल की बच्ची से अप्राकृतिक सेक्स जैसे घोर अपराध के लिए ओरिगन में सजा काट रहे हैं।

जब अपनी पत्नी से मिलने वो घर आया तो किसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद स्टीफन दोनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। स्टीफन को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने स्टीफन की वैन का पीछा करना शुरू किया। पुलिस की लगभग 15 गाड़ियां स्टीफन का पीछा कर रहीं थीं लेकिन सभी नजदीक जाने से डर रहे थे क्योंकि पुलिस को शक था की स्टीफन के पास हथियार हो सकता है। घंटों तक स्टीफन की गाड़ी का पीछा करने के बाद पुलिस ने एक जगह गाड़ी को पाया।

पुलिस जब अंदर गई तो देखा कि दोनों बच्चे गाड़ी में सुरक्षित हैं, लेकिन स्टीफन अभी भी फरार है। पुलिस ने बच्चों को मां को लौटा दिया है और स्टीफन की तलाश जारी है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Netflix की प्रोड्यूसर का दावा, इस शख्स ने 9 बार किया उसका रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+