चीन में एक व्यक्ति ने लोगों पर चढ़ाई कार और किया चाकू से हमला, 11 की मौत
बीजिंग। दक्षिणी चीन में गुरुवार को हुए एक हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है और 44 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में एक व्यक्ति ने एसयूवी लोगों पर चढ़ा दी और बाद में लोगों पर चाकू से हमला किया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह व्यक्ति उसे पहले के अपराधिक केस में मिली सजा की वजह से समाज से नाराज था और इसलिए ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात हुनान प्रांत के हेंगयांग शहर के मिशुई में यह घटना हुई है।

स्पीड में थी कार
हेंगयांग सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिशुई टाउन में एक चौराहे पर अचानक एक कार दौड़ती हुई आई और लोगों पर चढ़ गई। सरकार ने यह नहीं बताया है कि ड्राइवर पुरुष था महिला, लेकिन कार बहुत स्पीड में थी। वह कार अकेले ही चला रहा था। इसके बाद उसने चाकू से लोगों को निशाना बनाया। इस ड्राइवर का बस सरनेम ही पता लग सका जोकि यांग था। बयान में कहा गया है कि यांग का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसे पहले ड्रग्स की बिक्री, चोरी और लोगों पर हमले करने के मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। इसकी वजह से ही वह लोगों से बदला लेना चाहता था। पहले सरकार की तरफ से कहा गया था कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में आंकड़ा बढ़ता गया।












Click it and Unblock the Notifications