पत्नी मारती थी तो पति ने हत्या कर शव का फोटो डाला फेसबुकर पर

फ्लोरिडा। आपने अपराध की घटनायें सुनी होंगी लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जायेगी।

murder

फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर उसके शव का फोटो फेसबुकर पर शेयर किया है। खून से लथपथ शव को देखने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया है जहां उसे सेकंड डिग्री मर्डर का दोषी पाया गया है, हालांकि व्यक्ति की सजा का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि जनवरी 2016 में इस मामले की सुनवाई होगी और उसे फांसी की सजा सुनाई जा सकती है।

डेरेक मेडिना नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसने लिखा है कि मुझे अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्र कैद या फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उसने लिखा कि मेरी पत्नी मुझे मारती थी और मैं इसे और नहीं झेल सकता था लिहाजा मैंने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आठ गोलियां मारी थी। ज्यूरी आरोपी व्यक्ति के तर्क से बिल्कुल असहमत दिखे और माना जा रहा है कि व्यक्ति को फांसी की सजा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+