पत्नी से झूठ बोलकर प्रेमिका संग इटली ट्रिप पर गए शख्स को हुआ कोरोना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे से पूरी दुनिया लड़ रही है। लेकिन इस वायरस की वजह से लोगों के ऐसे राज भी खुल रहे हैं जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। दरअसल अपनी पत्नी से झूठ बोलकर एक व्यक्ति प्रेमिका के संग सीक्रेट ट्रिप पर इटली गया था। लेकिन इस ट्रिप के दौरान युवक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। अब यह हालत है कि युवक और उसकी पत्नी को यूके में आइसोलेशन में रखा गया है। लेकिन युवक की पत्नी को यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर उसके पति को कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ।

प्रेमिका का नाम बताने से इनकार

प्रेमिका का नाम बताने से इनकार

एक तरफ युवक की पत्नी को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसके पति को कैसे कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ। लेकिन युवक ने नॉर्थ इंग्लैड में मेडिकल टीम को इस बात की जानकारी दी है कि वह सीक्रेट छुट्टी पर इटली गया था। हालांकि युवक ने उस युवती का नाम बताने से इनकार कर दिया है जिसके साथ वह इटली में छुट्टियां बिताने गया था। सूत्र के अनुसार युवक ने इस बात को कबूल किया है कि वह छुट्टी पर अपनी प्रेमिका के साथ गया था, लेकिन इस बारे में उसकी पत्नी को कतई जानकारी नहीं थी।

मेडिकल टीम को दी जानकारी

मेडिकल टीम को दी जानकारी

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी को लगता है कि मुझे बिजनेस ट्रिप संक्रमण हुआ। लेकिन युवक ने इस ट्रिप की जानकारी मेडिकल टीम को दी है। लेकिन उसने साथ ही यह भी कहा है कि कोई भी उससे प्रेमिका का नाम नहीं उगलवा सकता है। बता दें कि यूके में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1543 हो गई है। जानकारी के अनुसार अबतक 56 लोगों की इस वायरस की वजह से ब्रिटेन में मौत हो गई है। हालांकि डॉक्टरों की टीम की ओर से कहा गया है कि वह जल्द ही सही हो जाएगा कि लेकिन युवक को इस बात का डर सता रहा है कि उसकी पत्नी को इस बात की जानकारी लग सकती है। दरअसल व्यक्ति इटली जाने वाले विमानों के रद्द होने से पहले वापस यूके आ गया, जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी को यह बताने में सफल रहा कि वह इटली नहीं बल्कि कहीं और था।

8988 लोगों की मौत

8988 लोगों की मौत

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 8,988 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 219,087 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 168 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं, फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+