दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली प्रेमिका, पीट-पीटकर मार डाला

43 वर्षीय अन्ना एक युनिवर्सिटी प्रोफेसर की बेटी थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में 120 से ज्यादा जख्म मिले।

नई दिल्ली। प्रेमिका को अपने ही दोस्त के साथ अंतरंग देखकर एक शख्स ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 51 वर्षीय आरोपी को कोर्ट ने हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

घटना ग्लासगो की है। कोर्ट में पेश मामले के मुताबिक, आरोपी जेम्स मैक्कार्टन ने अपने दोस्त एलन मैक्लीन को ग्लासगो स्थित अपने फ्लैट में ठहरने के लिए कहा था। एक दिन अपनी प्रेमिका अन्ना रॉजेनबर्ग और एलन को बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्से में आकर उसे पीट-पीटकर मार डाला।

शरीर पर मिले 120 से ज्यादा जख्म
43 वर्षीय अन्ना एक युनिवर्सिटी प्रोफेसर की बेटी थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में 120 से ज्यादा जख्म मिले। आरोपी जेम्स को बीते महीने हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने अब उसे उम्रकैद की सजा दी है। कोर्ट ने कहा कि जेम्स को कम से कम 15 साल जेल में रहना ही होगा।

पहले दोस्त को भगाया फिर किया जानलेवा हमला
पुलिस के मुतााबिक, जेम्स जब बीते साल 2 मई को अचानक घर पहुंचा दो अपनी प्रेमिका और दोस्त को आपत्तिजनक हालत में देखा। उसने पहले दोस्त को घर से भगा दिया और फिर प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया। उसने कोर्ट को बताया कि वह अन्ना से शादी करने वाला था, लेकिन उसके पहले ही यह घटना हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+