महिला को घर में कैद कर एक हफ्ते तक किया रेप, जबरन करवाता था गंदे काम
26 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता को खुद को अपाहिज करने के लिए भी मजबूर किया क्योंकि वह उसे नीचा दिखाना चाहता था।
कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया में एक सनकी इंसान ने एक महिला को घर में कैद कर लिया और एक हफ्ते तक उसे टॉर्चर करता रहा। आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया और उसे कई गहरे जख्म भी दिए। आरोपी ने इसके पहले कई महीनों तक उसका उत्पीड़न किया था।

डेली मेल के मुताबिक, 26 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता को खुद को अपाहिज करने के लिए भी मजबूर किया क्योंकि वह उसे नीचा दिखाना चाहता था। पीड़िता ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात 2014 में कैनबेरा के एक रेस्टोरेंट में हुई थी।
जान से मारने की धमकी भी दी
शुरुआती मुलाकात में ही आरोपी ने उससे नंबर ले लिया और कुछ दिन बाद ही अपने घर आने के लिए कहा। जब वह उसके घर में कुछ दिन रही तो आरोपी ने उसे तमाम चीजों के लिए पैसे लेने शुरू कर दिए और घर की साफ-सफाई करने के लिए भी मजबूर करने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
घर से भागी तो फिर ढूंढ़कर लाया
पीड़िता का उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा था लेकिन आरोपी की हरकतों को देखकर उसने पति को फोन किया और मिलते ही भाग निकली। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे फिर से ढूंढ़ निकाला। वह उसे फिर से घर लेकर आया और कैद कर लिया। आरोपी ने पीड़िता के हाथ में जबरन अपना नाम गुदवाया और उसकी पिटाई की।
अगले महीने सुनाई जाएगी सजा
आरोपी ने एक हफ्ते तक पीड़िता को कैद कर रखा और उसके साथ रेप करता रहा। आखिरकार पीड़िता किसी तरह जान बचाने में कामयाब रही लेकिन वह गैरकानूनी तरीके से ऑस्ट्रेलिया आई थी, इस वजह से उसे भी हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications