लड़के को हुआ Porn Star से प्यार, गंवानी पड़ी नौकरी, छोड़ना पड़ा घर, वैन में गुजर रही है जिंदगी

न्यूयार्क, 20 फरवरी। सोशल मीडिया प्रेमी अभिनेत्री शेनन रोज को अच्छी तरह से जानते-पहचानते हैं। वो और उनका परिवार यूट्यूब पर बहुत ज्यादा चर्चित है,उन्होंने हाल ही में यूट्यूब पर अपनी पर्सनल लाइफ को बयां किया था, जिसे सुनने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल डेली मेल की खबर के मुताबिक शेनन अपने पति और बच्चों के साथ एक वैन में रहने को मजबूर हैं क्योंकि शेनन कभी पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं।

शेनन का बचपन दर्द में गुजरा

शेनन का बचपन दर्द में गुजरा

शेनन की कहानी बहुत ही ज्यादा दर्दनाक और कष्टकारी है। शेनन ने अपनी स्टोरी में बताया है कि 'वो बहुत छोटी थीं, उनके मम्मी-पापा में आपस में बनती ही नहीं थी। दोनों का रिश्ता बहुत ज्यादा खराब था। वो आठ साल की थीं, तो उनके मां-पापा अलग हो गए थे। इसके बाद उनके पापा ने दूसरी शादी कर ली थी लेकिन उनकी दूसरी मां उनसे प्यार नहीं करती थीं और उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करती थीं।'

 दस सालों तक एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं शेनन

दस सालों तक एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं शेनन

वो घर के अत्याचार से दूर रहने के लिए कुछ अंजाने लोगों से दोस्ती कर बैठी थीं और इसी के चलते वो कब वैश्यावृति की दुनिया में पहुंच गईं उन्हें पता नहीं चला। उनके घरवालों को कभी भी उनकी चिंता नहीं रही। वो होटल में और नाईटक्लब में Stripper का काम करती रहीं और इसी दौरान वो पोर्न फिल्में बनाने वाले लोगों के संपर्क में आई और वो धीरे-धीरे पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बन गईं। शेनन दस सालों तक एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। इस दौरान उन्हें पैसा तो काफी मिला लेकिन उन्हें मन की शांति कभी नहीं मिली।

ट्रैविस डीन को हुआ शेनन से प्यार

ट्रैविस डीन को हुआ शेनन से प्यार

शेनन ने कहा कि एक दिन डेटिंग वेबसाइट पर बात करते हुए मेरी मुलाकात ट्रैविस डीन से हुई, हमारे बीच बातें होने लगीं और पहली बार मुझे एहसास हुआ कि इमोशनल रिलेशन क्या होता है? हमने मिलने का फैसला किया और हम में दोस्ती हो गई। हमें थोड़े ही वक्त बात एहसास हो गया कि ये दोस्ती नहीं प्यार है।

ट्रैविस डीन ने शेनन को शादी के प्रपोज किया

ट्रैविस डीन बहुत अच्छी बिजनेस फैमिली से थे, वो बहुत अच्छा कमाते थे। शेनन ने अपनी लाइफ का सारा सच ट्रेविस को बता दिया था जिसे सुनने के बाद भी ट्रैविस डीन ने शेनन को शादी के प्रपोज किया और कहा कि वो पूरी लाइफ उसी के साथ बिताना चाहते हैं।

गंवानी पड़ी नौकरी

लेकिन ट्रैविस डीन की तरह उनके परिवार वाले नहीं थे, उन्हें ये रिश्ता स्वीकार नहीं था। उन्होंने ट्रैविस डीन पर काफी दवाब डाला कि वो शेनन को छोड़ दे लेकिन ट्रैविस ने परिवार वालों के आगे अपने प्यार को चुना, जिसके बाद उनके घरवालों ने उन्हें अपने फैमिली बिजनेस बेदखल कर दिया और सारे नाते तोड़ दिए। ट्रैविस और शेनन ने एक-साथ जिंदगी व्यतीत करने का फैसला किया और दोनों ने शादी कर ली। दोनों एक साथ एक वैन में रहते हैं और दोनों के अब दो बच्चे हैं, जिनके साथ वो बहुत ज्यादा खुश हैं। शेनन ने ट्रेविस से मिलने के बाद एडल्ट फिल्मों की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

संघर्षों को लेकर Vlog बनाना शुरू किया

शेनन-ट्रेविस ने YouTube पर अपनी जिंदगी के संघर्षों को लेकर Vlog बनाना शुरू किया जो कि वायरल हो गया, यही दोनों के जीविकोपार्जन का साधन भी हैं। फिलहाल दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कोई उन्हें रीयल रोमियो-जूलियट कहता है तो कोई उनके प्यार को सलाम करता है। दोनों वैन वाले लवर्स के नाम से भी फेमस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+