Video: करोड़ों की गाड़ी खराब होने पर आया गुस्सा, हेलीकॉप्टर से गिराकर तोड़ दी

मास्को। गुस्से में आकर इंसान बड़े से बड़ा नुकसान करने से भी पीछे नहीं हटता। ऐसा ही एक मामला रूस से भी सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी मर्सिडीज एसयूवी में तकनाकी खराबी से गुस्सा आ गया। जिसके बाद उसने अपनी गाड़ी एक हजार फीट की ऊंचाई से गिराकर तोड़ दी। इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं मर्सिडीज की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वीडियो करीब 7 मिनट का है

वीडियो करीब 7 मिनट का है

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इगोर मोरोज (Igor Moroz) नाम के इस आदमी ने पहले अपनी कार को हेलीकॉप्टर से ऊपर लिफ्ट किया और उसके बाद उसे नीचे गिरा दिया। ये वीडियो करीब 7 मिनट का है। मोरोज ने ये कार बीते साल मार्च माह में खरीदी थी। कार को 2,70,000 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

तकनीकी खराबी से परेशान थे मोरोज

तकनीकी खराबी से परेशान थे मोरोज

इसमें बार-बार तकनीकी खराबी आती थी। जिससे मोरोज बेहद परेशान हो गए थे। कार ज्यादातर समय तक गराज में ही खड़ी रहती थी। वारंटी पीरियड में होने के बावजूद भी इसे रिपेयर करने से मना कर दिया गया था। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरोज ने अपने दोस्तों से शर्त लगाकर गाड़ी को ऊंचाई से गिराया और इसमें कोई खराबी नहीं थी।

5 लाख बार देखा गया वीडियो

हालांकि मामले में रूस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 5 लाख बार देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक ये कार सिर्फ 0 से 4.5 सेकेंड्स में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। वहीं इसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+