बिना किसी अपराध के जेल में बिता दिए 33 साल, भावुक होकर अटॉर्नी ने कहा- हमें माफ कर दो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में डैनियल सल्दाना नाम का 55 वर्षीय शख्स 33 साल तक बिना किसी अपराध के जेल में रहा। अदालत ने निर्दोष शख्स को इतने लंबे समय तक जेल में कैद रखने के लिए माफी भी मांगी है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक शख्स 33 साल की सजा के बाद निर्दोष साबित हुआ। लॉस एंजिल्स काउंटी के जिला अटॉर्नी ने गुरुवार को कहा कि हत्या के प्रयास के लिए 33 साल जेल में बिताने वाले डैनियल सलदाना निर्दोष है।
55 साल के डैनियल सलदाना 1990 में लॉस एंजिल्स के बाल्डविन पार्क में एक कार में आग लगाने का दोषी ठहराया गया था। इस कार में 6 किशोर थे। इस अगलगी की घटना में दो छात्र बुरी तरह घायल हो गए थे।
अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने कन्फ्यूजन में किशोरी की गाड़ी को जला दिया। वे किसी और की गाड़ी पर हमला करने वाले थे। इस समय सलदाना की उम्र 22 साल थी और वे एक मजदूर का काम करते थे।
वह उन तीन लोगों में से एक थे जिन पर हमले का आरोप लगाया गया था। उन्हें हत्या के प्रयास के छह मामलों और कब्जे वाले वाहन पर गोली चलाने के एक मामले में दोषी पाया गया था।
सलदाना को अदालत ने 45 साल जेल की सजा सुनाई थी। सलदाना गुरुवार को अपनी रिहाई की घोषणा करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज गस्कॉन के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि वह मुक्त होने के लिए आभारी हैं।
सदर्न कैलिफोर्निया न्यूज ग्रुप के अनुसार, सलदाना ने कहा, "यह एक बड़ा संघर्ष था। हर दिन यह जानकर कि आप निर्दोष हैं मैं एक कोठरी में बंद रहने को मजबूर था और मदद के लिए रोता रहता था।"
सलदाना ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह दिन आया।" दरअसल गस्कॉन के एक कार्यालय ने फरवरी में इस मामले की फिर से जांच शुरू की थी।
साल 2017 में पैरोल सुनवाई के दौरान अपराध में शामिल एक अन्य अपराधी ने कहा था कि सलदाना शूटिंग में शामिल नहीं था। उसने कहा कि सलदाना घटना के दौरान वहां मौजूद ही नहीं था।
गस्कॉन ने कहा कि एक पूर्व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी उस सुनवाई में मौजूद थे, लेकिन जाहिर तौर पर उन्होंने कुछ नहीं किया। गस्कॉन ने कहा कि सलदाना या उनके वकील के साथ आवश्यक जानकारी साझा करने में वह विफल रहे।
गस्कॉन ने कहा कि इससे सलदाना को अतिरिक्त 6 साल जेल में बिताने पड़े। गस्कॉन ने कहा कि फरवरी में डीए के कार्यालय ने मामले को फिर से खोला और उसे निर्दोष घोषित कर दिया।
जिला अटॉर्नी ने मामले के अन्य विवरण का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने सलदाना और उनके परिवार से माफी मांगी है। जिला अटॉर्नी भी सल्दाना के केस में भावुक हो गए।
जिला अटॉर्नी ने कहा, "मुझे पता है कि हमारी माफी आपको जेल में बिताए दशकों को वापस नहीं ला पाएगा। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जब आप यहां से बाहर होकर अपना नया जीवन शुरू करेंगे तो हमारी माफी आपके लिए कुछ छोटी सी सांत्वना लाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications