पॉश होटल में कपल्स के निजी पलों को कैद कर ऑनलाइन बेचता था, इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक पॉश होटल के रूम में कैमरा छुपाकर वहां ठहरने वाले जोड़ों के निजी पलों का वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन बेच देने का मामला सामने आया है। इसमें एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस पॉश होटल के कमरे में कई दिनों से ये सब चल रहा था और होटल अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बीजिंग। एक पॉश होटल के रूम में कैमरा छुपाकर वहां ठहरने वाले जोड़ों के निजी पलों का वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन बेच देने का मामला सामने आया है। इसमें एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस पॉश होटल के कमरे में कई दिनों से ये सब चल रहा था और होटल अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ये शख्स होटल में कपल्स के निजी पल को कैमरे में रिकॉर्ड करता था और फिर उसे बेचकर पैसा कमाता था।

चीन के सिचुयान में एक पॉश होटल के कमरे से कैमरा बरामद हुआ है। एक शख्स ने ये छोटा सा वीडियो रिकॉर्डिंद कैमरा होटल के कमरे में छिपा रखा था और वहां से वो कपल्स के निजी पल उनमें कैद करता था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार ये कैमरा एक कपल ने ढूंढा जो कमरे में ठहरने आए थे। कपल को कमरे में एक छेद दिखा और फिर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में छिपा कैमरा ढूंढ निकाला। इस कैमरे में कोई भी तार नहीं था और रिमोट के जरिये इसे कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता था।
ये भी पढ़ें: VIDEO: सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी ब्यूटी क्वीन ने मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल
पुलिस ने इस मामले में जब होटल अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी मालूम होने से इनकार कर दिया। हालांकि अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मार्च में एक व्यक्ति ने वही दो कमरे बुक किए थे जहां ये स्पाईकैमरा मिला है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने रेड मारना शुरू किया और आखिर में वो पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। आरोपी के घर से 3 टेराबाइट्स की हार्ड डिस्क मिली हैं जिनमें कपल्स के निजी पल कैद हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक एडल्ट वेबसाइट भी चलाता था जो प्रतिमाह चार्ज करती थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: सेल्फी से पता चला इस महिला के चेहरे पर घूम रहा था कीड़ा, पढ़िए पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications