सेल्फी से पता चला इस महिला के चेहरे पर घूम रहा था कीड़ा, पढ़िए पूरी कहानी

एक महिला को सेल्फी के जरिये पता लगाया कि उसके चेहरे में कीड़ा घूम रहा था। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी खबर के मुताबिक 32 वर्षीय एक महिला के चेहरे के अंदर एक कीड़ा घूम रहा था। उसने देखा कि उसके चेहरे पर एक पिंपल के जैसे उभार आ गया है।

नई दिल्ली। एक महिला को सेल्फी के जरिये पता लगाया कि उसके चेहरे में कीड़ा घूम रहा था। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी खबर के मुताबिक 32 वर्षीय एक महिला के चेहरे के अंदर एक कीड़ा घूम रहा था। उसने देखा कि उसके चेहरे पर एक पिंपल के जैसे उभार आ गया है। फिर यही उभार दूसरे दिन चेहरे के किसी और हिस्से में दिखाई दिया। इसके बाद महिला ने इस पूरी घटना को सेल्फी के जरिये कैद किया। डॉक्टरों ने महिला के चेहरे से कीड़े को निकाल दिया है।

Woman

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक खबर के मुताबिक डॉक्टरों ने एक महिला के चेहरे से कीड़ा निकाला है। 32 वर्षीय इस महिला ने सबसे पहले बाईं आंख के नीचे एक उभार देखा। इसके 5 दिन बाद उसने वैसा ही उभार आंख के ऊपर देखा। फिर 10 दिनों में ये उभार उसके होंठों पर नजर आने लगा। अब तक महिला को समझ आ गया था कि उसके चेहरे के साथ कुछ तो समस्या है। महिला ने सेल्फी के जरिये इसे कैप्चर करना शुरू किया।

इसके बाद महिला को इन जगहों पर खुजली और जलन होने लगी, लेकिन इसके अलावा और कुछ समझ नहीं आता था। महिला ने फिर डॉक्टर के पास जाना सही समझा। डॉक्टरों ने महिला की जांच की और रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी आंखों के ऊपर एक पैरासाइट (कीड़ा) है। डॉक्टरों ने सर्जरी कर कीड़े को बाहर निकाला। सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया, 'पैरासाइट कुछ मिनटों में गायब हो जाता है। इसलिए मैंने मरीज से सेल्फी लेने के लिए कहा था, क्योंकि डॉक्टर्स उस बात में यकीन नहीं करते जो वो देखते हैं।'

महिला के अदंर ये पैरासाइट कैसे आया, ये तो नहीं मालूम लेकिन रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि वो मॉस्को के ग्रामीण क्षेत्रों में गई थीं जहां उन्हें मच्छरों ने काटा था। इसके बाद से ही उनके चेहरे पर ये उभार दिखने लगे थे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: फिल्म के मास्टरबेशन सीन में बजा लता मंगेशकर का गाना, करण जौहर पर भड़का परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+