फ्लाइट में शख्स ने की महिला से छेड़छाड़, पहले पकड़ा हाथ फिर...

नई दिल्ली। अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला तब हुआ जब फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। बताया जा रहा कि ये महिला यात्री अपनी सीट पर बैठी हुई थीं, इसी दौरान उनके बगल में बैठे हुए सहयात्री ने पहले तो उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी शख्स ने महिला को जबरन पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। आरोपी शख्स की हरकत के चलते फ्लाइट को डाइवर्ट भी करना पड़ गया और आपात लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट में बीच की सीट पर बैठी महिला को बगल में बैठे शख्स ने छेड़ा

फ्लाइट में बीच की सीट पर बैठी महिला को बगल में बैठे शख्स ने छेड़ा

पूरा मामला तब सामने आया जब अमेरिकी एयरलाइंस की एक फ्लाइट नॉर्थ कैरोलिना के चार्लोट से उटा के साल्ट लेक सिटी जा रही थीं। इसी दौरान फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने उसके बगल वाली सीट पर बैठी महिला से बदतमीजी की कोशिश की। मामले में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी शख्स की पहचान जेम्स क्लेटॉन चोलेविन्सकी के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स ने जिस महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की वो फ्लाइट में बीच वाली सीट पर बैठी थी।

महिला ने किया आरोपी शख्स का विरोध

महिला ने किया आरोपी शख्स का विरोध

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरते ही आरोपी जेम्स ने अपने बगल में बैठी हुई महिला सहयात्री से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो उसने महिला यात्री की हाथ और बांह पर पकड़ने की कोशिश की। इस पर महिला यात्री ने उसे समझाया और सचेत भी किया। बावजूद इसके आरोपी शख्स नहीं माना और उसने महिला को पकड़ने की कोशिश की, उसकी लगातार बढ़ रही छेड़खानी पर महिला ने उसे सचेत किया। बावजूद इसके आरोपी नहीं माना तो महिला ने शोर मचा दिया। उसने तुरंत आरोपी जेम्स की शिकायत चालक दल से कर दी।

'आरोपी ने पकड़ा पहले महिला का हाथ, फिर...'

'आरोपी ने पकड़ा पहले महिला का हाथ, फिर...'

यही नहीं महिला ने चालक दल से उसकी और उसके साथ यात्रा कर रही अपनी बेटी की सीटें बदलने के लिए कहा। चालक दल ने उनकी सीटें बदल दीं लेकिन आरोपी शख्स के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। उसने फिर से वही हरकत करने की कोशिश की तो फ्लाइट के चालक दल ने तुरंत ही प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। यही नहीं उन्होंने पास में स्थित तुलसा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई। इसके बाद छेड़छाड़ के आरोपी शख्स को तुरंत ही पुलिस के हवाले कर दिया।

फ्लाइट में महिला को छेड़ा तो आरोपी पर हुई ये कार्रवाई

फ्लाइट में महिला को छेड़ा तो आरोपी पर हुई ये कार्रवाई

अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता ने फ्लाइट में हुई घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि कि चालक दल ने अचानक ही जो आपात लैंडिंग का फैसला लिया, वह एयरलाइन के नियमों के मुताबिक ही था। फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में मामला दर्ज कर लिया। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:- सिद्धार्थ के एग्रेसन पर सलमान की टिप्पणी से भड़कीं बिग बॉस की विनर रहीं गौहर खान, कहा- मैं हैरान हूं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+