सिद्धार्थ के एग्रेसन पर सलमान की टिप्पणी से भड़कीं बिग बॉस की विनर रहीं गौहर खान, कहा- मैं हैरान हूं!
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 का ये हफ्ता बेहद धमाकेदार और हंगामे वाला रहा, जिसमें न केवल नए सदस्यों की एंट्री से घर का माहौल पहले काफी बदला नजर आया। साथ ही इस हफ्ते एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स में आक्रामकता भी काफी देखने को मिली। इस दौरान कई ऐसी बातें हुईं जिनका जिक्र 'वीकेंड के वॉर' में सलमान खान ने किया। इस दौरान सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। लेकिन, सलमान ने जिस तरह से कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच टास्क के दौरान हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी, उसको लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई। खास तौर से ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। इसी बीच सलमान खान के रिएक्शन पर एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने भी सवाल खड़े किए हैं।

माहिरा-सिद्धार्थ मामले में सलमान के रिएक्शन पर यूजर्स ने उठाए सवाल
पूरा मामला तब सामने आया जब बिग बॉस हाउस में टास्क के दौरान हुए सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा के बीच विवाद को लेकर एक रियलिटी चेक किया गया। इसमें घरवालों से पूछा गया कि टास्क के दौरान जो भी झगड़े देखने को मिले उसमें किसकी गलती ज्यादा थी। इस पर माहिरा के खिलाफ 7 घरवालों ने वोट किया, जबकि सिद्धार्थ को 5 वोट मिले। इसके बाद जब शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान ने घरवालों से बात की तो उन्होंने जिस तरह से बातें कहीं उससे दर्शकों को ऐसा लगा कि शायद वो सिद्धार्थ शुक्ला और उनके बर्ताव का बचाव कर रहे हैं। यही नहीं इस दौरान सलमान ने माहिरा को लेकर कुछ बातें कहीं जिसे शायद फैंस ने पसंद नहीं किया।

एग्रेशन को लेकर सलमान के कमेंट पर गौहर खान ने उठाए सवाल
कुल मिलाकर जिस तरह से सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के एग्रेशन पर उनका बचाव किया वो मुद्दा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। खास तौर से ट्विटर पर #biasedhostsalmankhan भी ट्रेंड करने लगा। जिस पर कई सारे ट्वीट आए और ऐसा देखने को मिला यूजर्स इस मुद्दे पर काफी बंटे हुए दिखाई दिए। यही नहीं सोशल मीडिया पर दूसरे यूजर्स के साथ-साथ जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 7 की विनर रहीं गौहर खान ने भी एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एग्रेसन के मुद्दे पर निशाना साधती हुई नजर आईं।
गौहर खान ने लिखा- आक्रामकता हर तरह से उचित है!
गौहर खान ने अपने ट्वीट में जो कुछ भी कहा उससे ऐसा लगा कि उन्होंने यह महसूस किया कि सिद्धार्थ शुक्ला की आक्रामकता को शो पर उचित ठहराया गया है। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन जो कुछ भी कहा वो इस प्रकार है, 'मैं हैरान हूं! मैं शायद एक अलग बिग बॉस देख रही हूं। आक्रामकता हर तरह से उचित है!!' कुल मिलाकर देखा जाए तो गौहर खान ने बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ के एग्रेसन का बचाव किए जाने पर सवाल खड़े किए।

इन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की गौहर ने की तारीफ
यही नहीं गौहर खान ने बिग बॉस को लेकर एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'बिग बॉस के घर में हिंदुस्तानी भाऊ को मैं काफी पसंद कर रही हूं। एंटरटेनर के साथ वो समझदार भी हैं। पारस ही सिर्फ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गेम खेल रहे हैं, वो बिना किसी कारण के किसी से नहीं लड़ते। मुझे खेसारी लाल जी भी पसंद हैं! मुखर लेकिन सम्मानजनक!'

बिग बॉस 13 से एक हफ्ते में ही बाहर हो गए ये कंटेस्टेंट
वहीं शनिवार को 'वीकेंड के वॉर' में एक कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया। बाहर होने वाले सदस्य का नाम तहसीन पूनावाला है। तहसीन ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में पिछले हफ्ते ही घर में एंट्री की थी। उनकी एंट्री देखकर माना जा रहा था कि वो सभी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ेंगे। हालांकि नहीं हो सका और महज एक हफ्ते में ही उन्हें शो से बाहर होना पड़ गया। वहीं बिग बॉस 13 की नई कैप्टन शेफाली जरीवाला चुनी गईं हैं।
इसे भी पढ़ें:- सिद्धार्थ शुक्ला को '40 साल का बूढ़ा' कहने पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, कहा- ऐसी मानसिकता पर शर्म आती है
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications