पुरुषों की गर्भनिरोधक गोली का सफल परीक्षण, खत्म कर देगी शुक्राणु
नई दिल्ली। अबतक आपने गर्भनिरोधक गोलियां महिलाओं के लिए ही सुना होगा मगर अब पुरुषों के लिये भी गर्भनिरोधक गोलियां बाजार में आने वाली हैं। सीधे शब्दों में कहें तो अब नसबंदी और कंडोम गुजरे जमाने की बात हो जायेगी। जी हां वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्भनिरोधक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्होंने पुरुषों के लिए एक नई गर्भनिरोधक गोली (मेल पिल) विकसित की है जो पूरी तरह से सुरक्षित होने के साथ ही बेहद कारगर भी है। अब पुरुष भी हर दिन एक गोली खाकर गर्भ निरोध में सफल हो सकते हैं। यह गोली भी महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गर्भनिरोधक गोली की ही तरह है। इस गोली को डिमीथैंड्रोलोन अनडेकेनोट (डीएमएयू) नाम दिया गया है।

ओरल गर्भनिरोधक गोली है DMAU
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन की प्रफेसर स्टेफनी पेज की मानें तो प्रायोगिक तौर पर खास पुरुषों के लिए तैयार की गई यह ओरल गर्भनिरोधक गोली जिसे डिमेथैनड्रोलोन अनडीकैनोट या DMAU नाम दिया गया है में टेस्टोस्टेरॉन की तरह पुरुष हॉर्मोन ऐंड्रोजन और प्रोजेस्टाइन की मिली जुली गतिविधि होती है।

100 पुरुषों पर किया गया टेस्ट
शिकागो में हुई एंडोक्राइन सोसायटी की वार्षिक बैठक में प्रो. स्टेफनी ने अपनी स्टडी के नतीजों में बताया कि 18-50 साल के बीच के पूरी तरह से स्वस्थ 100 पुरुषों पर इस दवा को टेस्ट किया गया है। इन समूहों को 100, 200 और 400 एमजी की खुराक दी गई। स्टेफनी पेज ने कहा, 'वैसे तो पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक के तौर पर कई इंजेक्शन्स और टॉपिकल जेल विकसित किए गए हैं लेकिन ज्यादातर पुरुषों का यही कहना है कि वे हर दिन ली जाने वाली एक गोली को इन चीजों से ज्यादा पसंद करेंगे।'

खत्म कर देगी शुक्राणु
इस शोध में लगे वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्राणु में पाए जाने वाले एक खास एंजाइम को लक्ष्य बनाकर ये खास दवा तैयार की जा रही है। किनास नाम के खास एंजाइम से खास तरीके से आइसोलेटेड किया जाएगा, जिसके बाद उससे शुक्राणुओं की गतिशीलता रुक जाएगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications