बांग्लादेश- वोग इंडिया के कवर पर आने वाली मॉडल की लाश मिली

मालदीव की राधा आतिफ़ बांग्लादेश में मैडिकल की छात्रा थी. उसकी तस्वीर 'वोग इंडिया' के कवर पर छपी थी.

राधा आतिफ़
RAUDHA ATHIF FACBOOK
राधा आतिफ़

बांग्लादेश के राजशाही शहर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के होस्टल में एक विदेशी छात्रा का शव मिला है. ये एक मॉडल भी थी.

मालदीव की नागरिक राधा आतिफ़ की तस्वीर मॉडलिंग की जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय पत्रिका वोग इंडिया के अक्तूबर 2016 के कवर पेज पर छपी थी.

शुरुआती जाँच में पुलिस का मानना है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है.

20 वर्षीय राधा आतिफ़ ढाका से लगभग 250 किलोमीटर दूर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित शहर राजशाही में इस्लामी बैंक मेडिकल कॉलेज में दूसरे साल में पढ़ाई कर रही थीं.

काली मॉडल हैं तो नहीं मिलेगा काम?

पाकिस्तानी मॉडल क़ंदील बलोच की हत्या

वोग इंडिया का कवर
VOGUE INDIA
वोग इंडिया का कवर

साथी छात्राओं ने देखी लाश

राजशाही के एक स्थानीय संवाददाता अनवर अली ने बीबीसी की बांग्ला सेवा को प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि राधा आतिफ़ अक्सर देर से जागा करती थीं.

मगर बुधवार को सुबह 11 बजे तक उनके बाहर नहीं आने पर उनकी सहपाठी छात्राएँ उनके कमरे में गईं, जहाँ उन्होंने पंखे से उनका शव झूलते हुए देखा.

बाद में पुलिस ने शव को उतारकर राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फ़ोरेंसिक विभाग में भेज दिया.

आत्महत्या का शक

स्थानीय शाह मख़दूम थाने के पुलिस प्रभारी जिल्लुर रहमान ने बीबीसी को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी से ऐसा लगता है कि ये आत्महत्या की घटना है, हालाँकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है.

उन्होंने बताया कि चूँकि राधा आतिफ़ विदेशी नागरिक थीं, इसलिए इस बारे में ढाका स्थित मालदीव के दूतावास को सूचित कर दिया गया है.

दूतावास ने पुलिस से उनके प्रतिनिधियों के राजशाही पहुँचने तक पोस्टमॉर्टम नहीं करने का अनुरोध किया.

पुलिस ने बताया कि राधा आतिफ़ के रिश्तेदार ढाका पहुँच रहे हैं और वे मालदीव के दूतावास कर्मचारियों के साथ गुरुवार को राजशाही जाएँगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+