Maldives: पूर्व राष्ट्रपति पर लगा गंभीर आरोप, क्या फर्जी एकाउंट से भारत के खिलाफ प्रौपेगेंडा फैला रहे नशीद?

भारत और मालदीव के रिश्ते इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गलत बयानबाजी करके घुटनों पर आए मालदीव को अब हर तरफ से फजीहत झेलनी पड़ रही है। हालांकि अभी भी मालदीव में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाना जारी है।

कई सोशल मीडिया हैंडल लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने एक हैंडल को सफाई दी है। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा है कि विवादास्पद एक्स हैंडल @HassanKurusee उनके या उनकी बेटी मीरा लैला नशीद द्वारा संचालित नहीं है।

Who is Hassan Kurusee

नशीद का स्पष्टीकरण भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जनवरी को लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कर यहां घूमने की अपील के बाद एक्स पर बढ़ते विवाद के बीच आया है। हसन कुरुसी नामक एक्स हैंडल से लगातार भारत विरोधी टिप्पणियां की जा रही हैं।

इसके बाद कई भारतीय अकाउंट्स ने नशीद और उनकी बेटी पर उक्त अकाउंट चलाने का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में पूर्व राष्ट्रपति ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आरोपों के जवाब में नशीद ने कहा उनका या फिर उनकी बेटी का इन एक्स हैंडल के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अकाउंट द्वारा प्रचारित भारत विरोधी बयानबाजी पर भी असहमति जाहिर की।

आपको बता दें कि मालदीव में हसन कुरुसी नाम का ट्विटर हैंडल काफी कुख्यात है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये एक्स पर लोगों को बदनाम करने में माहिर है। ये लोगों के बारे में कई मनगढंत कहानियां बनाता है और और लोगों की प्रतिष्ठा को ख़त्म करता है।

लक्षदीप विवाद से पहले भी मालदीव में कई लोग हसन कुरुसी नामक ट्विटर हैंडल को नशीद से जोड़ते हैं। कोई आम लोग नहीं बल्कि नशीद की पार्टी के सांसदों ने भी दावा किया है कि इस अकाउंट को पूर्व राष्ट्रपति हैंडल करते हैं। हालांकि उन्होंने इस बात से हर बार इनकार किया है। नशीद ने दावा किया कि वे हसन कुरुसी नहीं हैं और न ही उनका इससे किसी भी रूप में कोई संबंध है।

नशीद ने पुलिस से इस हैंडल के वास्तविक संचालक की पहचान करने के लिए जांच करने का भी आग्रह किया है। फिलहाल मालदीव की पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि हसन कुरुसी नाम का एक्स हैंडल कौन चला रहा है। पुलिस ने इस बारे में कहा कि वो इस संबंध में जांच कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+