मैक्सिको में भीषण सड़क हादसा, 19 की मौत
मैक्सिको में हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हादसा मैक्सिको के नॉर्थवेस्टर्न सिनालोवा स्टेट में हुआ है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार इस भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है। हालांकि स्थानीय प्रशासन की ओर से मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से ना मृतकों और ना घायलों की संख्या की जानकारी अबतक दी गई है।

यह हादसा कोस्टल हाईवे के पास हुआ है जोकि बीच फ्रंट सिटी मजाटलैन और लोस मोचिस को जोड़ता है। हादसे की वजह से हाईवे पर गाड़ियों का संचालन रोक दिया गया।
हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमे देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह हुए इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं और इसमे आग लग गई है। हादसे के बाद मौके पर तुरंत आपात सेवा पहुंचाई गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications