Sudan Attack: सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक समूह का बड़ा हमला, 54 लोगों की मौत
Omdurman City Sudan: सूडान के ओमडुरमैन शहर के एक बाजार पर शनिवार को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने हमला किया, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 158 लोग घायल हो गए। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। हमले में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए हैं।
सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलेसिर ने इस हमले की कड़ी निंदा की और इसे मानवता के खिलाफ एक क्रूर कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले से निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है और यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है।

यह हमला सूडान में चल रहे संघर्ष के बीच हुआ, जो अप्रैल 2023 में सेना और आरएसएफ के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरू हुआ था। अब तक इस संघर्ष में 28,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग बेसहारा हो चुके हैं।
घास तक खाने को मजबूर लोग
इस युद्ध के कारण सूडान में भुखमरी और अकाल जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। कुछ क्षेत्रों में लोग जीवित रहने के लिए घास तक खाने को मजबूर हैं। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इस संघर्ष में जातीय हत्याएं, बलात्कार और अत्याचार हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें वेनेजुएला ने 6 अमेरिकी बंदियों को किया रिहा, डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दी यह प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications