कनाडा के अलास्का में दो सीप्लेन आपस में टकराए कई लोगों की मौत
अलास्का। कनाडा के अलास्का शहर में दो पर्यटक विमानों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों विमान हवा में आपस में टकरा गए, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार कई लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। कोस्ट गार्ड लेफ्टिनेंट ब्रायन डाइकेन्स ने बताया कि यह हादसा केचिकन के पास हुआ है। दोनों विमान पानी पर भी लैंड कर सकते थे और हवा में भी उड़ सकते थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता एलन केनिट्जर ने बताया कि हादसा की वजह का अभी पता नहीं लग सका है।

जानकारी के अनुसार रदोनो विमान हवा में आपस में टकरा गए, जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। दोनों ही विमान में रॉयल प्रिंसेज क्रूज के यात्री सवार थे. यह विमान पर्यटन के लिए दिया गया था और लोगों को हवाई सैर कराई जा रही थी। एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ दोनों ही एयरक्राफ्ट का एटीसी से संपर्क नहीं था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इश मामले की जांच कर रहा है। इस हादसे में 10 यात्रियों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अभी भी एक यात्री लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त आसमान में बादल काफी घने थे और 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications