पाकिस्तान चुनाव में बाजी मारने वाले महेश मलानी पहले हिंदू
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए चुनाव में पहली बार एक हिंदू उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है। पाकिस्तान चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदावर महेश कुमार मलानी ने जीत हासिल की हैं। मलानी ने पाकिस्तान में सिंध प्रांत के थारपारकर से चुनाव लड़ा था। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले मलानी ने चुनाव एन-222 चुनावी क्षेत्र से ग्रांड डेमोक्रेटिक एलायंस के उम्मीदवार को हराया है।

पाकिस्तानी न्यूजपेपर द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, 55 साल के मलानी ने एन-222 चुनावी क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंदी अरब जकाउल्लाह को हराया है। चुनाव में मलानी को 37,245 वोट हासिल हुए, वहीं जाकिरउल्लाह को 18,323 ही वोट मिले।
यह भी पढ़ें: मानवाधिकार आयोग ने कही पाकिस्तान इलेक्शन में धांधली की बात
राजस्थान के पुष्कर्णा ब्राम्हण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पाकिस्तानी हिंदू मलानी 2003-08 तक पीपीपी की रिजर्व सीट से सासंद रह चुके हैं। 2013 आम चुनाव में मलानी को सिंध प्रांत से मेंबर प्रोविंशियल असेंबली (MPA) के लिए चुना गया था।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पहली बार सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को सरकार बनाने के लिए फिलहाल छोटी पार्टियों का साथ लेना होगा।
यह भी पढ़ें: इमरान खान के भाषण से याद आए 2014 के नरेंद्र मोदी
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications