मानवाधिकार आयोग ने कही पाकिस्तान इलेक्शन में धांधली की बात
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार को हुए जनरल इलेक्शन के दौरान कई राजनीतिक दलों के गड़बड़ी के आरोप लगाने के बाद मानवाधिकार आयोग ने भी इन आरोपों को सही कहा है। पाकिस्तान के स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि इस बार जिस तरह से चुनाव और नतीजों के दौरान धांधली हुई, वैसी पहले कभी नहीं हुई। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवारों को धमकाया गया, मीडिया को चुप किया गया, नकारात्मक कैंपेन चलाया गया और तमाम रास्ते अपनाए गए जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सके।

पाकिस्तान में बुधवार को वोटिंग खत्म होते ही पीपीपी, पीएमएल(एन) और दूसरी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि चुनाव में इमरान खान की पीटीआई के हक में चुनाव को प्रभावित किया गया है। पाकिस्तान चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए गए हैं। पीएमएल (एन) के प्रमुख शाहबाज शरीफ ने इलेक्शन के नतीजों को मानने से इंकार करते हुए धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कही है।

शाहबाज शरीफ ने कहा है कि 30 साल के राजनीतिक करियर में इस तरह का चुनाव नहीं देखा, जिसमें इतनी ज्यादा धांधली हुई हो। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीत रहे थे, वहां नतीजे रोक दिए गए। हालांकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजों मे देरी के पीछे किसी गड़बड़ी की बात को खारिज कर दिया है। बिलावल भुट्टो की पीपीपी और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों ने भी चुनाव और नतीजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications