ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा, एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने किया था अनावरण
ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अनावरण किया था।
मेलबर्न, नवंबर 16: ऑस्ट्रेलिया में अनावरण के एक दिन बाद ही अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा के गर्दन पर हमला किया गया है और मूर्ति के सिर को तोड़ने की कोशिश की गई है। हालांकि, मूर्ति का सिर नहीं टूटा है, लेकिन उसपर गहरे निशान आए गये हैं।

भारत ने किया था गिफ्ट
महात्मा गांधी की ये आदमकद प्रतिमा भारत सरकार की तरफ से ऑस्ट्रेलिया को गिफ्ट दिया गया था, जिसे शुक्रवार को स्थापित किया गया था, जिसे एक दिन बाद ही तोड़ दिया गया है। एसबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा भारत के महावाणिज्य दूत राजकुमार और ऑस्ट्रेलिया के अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को रोविल में ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में प्रतिमा का अनावरण करने के एक दिन बाद हुई है।

प्रधानमंत्री ने की निंदा
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हुए हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जमकर निंदा की है और कहा है कि, ये ऑस्ट्रेलिया के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि, उन्हें महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बर्बर हमले के बारे में खूर मिली है और ये हमारे लिए शर्म की बात है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि, सांस्कृतिक स्मारकों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, ''इस स्तर का अनादर देखना शर्मनाक और बेहद निराशाजनक है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसने ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय समुदाय का बहुत अपमान किया है और उसे शर्म आनी चाहिए।" हीं, ऑस्ट्रेलिया-इंडिया कम्युनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वासन श्रीनिवासन ने कहा कि अपराधी ने बापू की प्रतिमा का सिर काटने की कोशिश की है और विक्टोरिया में रहने वाले करीब 3 लाख भारतीयों ने ऐसी घटना के बारे में सोचा भी नहीं था।

विक्टोरिया में भारतीय सामुदायिक केन्द्र
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ विक्टोरिया के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सोनी ने एबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के रॉविल में ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र करीब 30 सालों की कोशिश के बाद स्थापित किया गया था। वहीं, विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि अज्ञात अपराधियों ने पिछले शुक्रवार और शनिवार के बीच मूर्ति तोड़ने के लिए किसी मशीन का इस्तेमाल किया है। एबीसी रिपोर्ट में कहा गया है, नॉक्स क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट के जासूस मामले की जांच कर रहे हैं और गवाहों से अपील की गई है कि, वो सबूतों के साथ पुलिस को मामले की जानकारी दें, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications