भारतीय महासागर में 7.1 तीव्रता का भूकंप

नई दिल्ली। भारतीय महासागर में 7.1 तीव्रता का भूकंप शनिवार को सुबह 4 बजे आया। यह भूकंप समुद्री तल के अंदर आया, जिसकी वजह से किसी भी देश को कोई क्षति नहीं पहुंची है। हालांकि हॉन्ग-कॉन्ग में हलके झटके महसूस किये गये हैं।

Magnitude 7.1 earthquake hit south-east Indian Ridge at 4 AM today

इस भूकंप का केंद्र समुद्री सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस इलाके को दक्ष‍िण-पूर्वी रिज कहा जाता है। इसकी वजह से समुद्र की लहरों में परिवर्तन दिखाई दिया है। हालांकि सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि मौसम विभाग पूरी तरह नजर बनाये हुए है। क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में सुनामी का खतरा बढ़ जाता है।

हम आपको बता दें कि पिछले एक महीने में सबसे बड़ा भूकंप ब्राजील में आया था। उसकी तीव्रता 7.8 थी। वहीं साल का सबसे बड़ा भूकंप चिली में आया था, जिसकी तीव्रता 8.3 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+