Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में बार-बार आ रहे भूकंप के झटके, रविवार को एक घंटे के भीतर 2 बार हिली धरती
इससे पहले बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप का झटका लगा था। सबांग के 16 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई थी।

इंडोनेशिया में रविवार को एक के बाद एक, दो शक्तिशाली भूकंप आए। यह भूकंप रविवार तड़के आया। जानकारी के मुताबिक 1 घंटे में दो बार भूकंप से धरती कांपी। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर 'यूएमएससी' के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।
UMSC के मुताबिक केपुलुआन बाटू में ये भूकंप आया। पहला भूकंप का 43 किलोमीटर की गहराई पर उद्गम केंद्र था। वहीं दूसरा भूकंप 40 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया में हाल के दिनों में कई शक्तिशाली भूकंप आए हैं। इससे ठीक पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया के में भूकंप आया था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक इंडोनेशिया के पास उत्तरी मोलुका सागर क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई।
इससे पहले 13 अप्रैल को इंडोनेशिया के तुबन से 96 किमी उत्तर में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 थी। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता के मुताबिक ये बेहद शक्तिशाली भूकंप माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications