देखिए, प्यार और दया का एहसास कराती मासूम बच्ची का ये वीडियो
कैलिफोर्निया। कहते हैं प्यार और दया दिखाने की कोई उम्र नहीं होती है। कुछ ऐसा ही वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो
सोशल साइट फेसबुक पर डाले गए इस वीडियो में एक नन्ही सी बच्ची है जो एक बुजुर्ग और बेहद गरीब शख्स को सड़क पर बैठे हुए देखती है। बुजुर्ग का हाल देखकर लगता है कि उसे भूख भी लगी है।
इस बच्ची को उस बुजुर्ग की हालत देखकर इतनी दया आती है कि वह अपना लंच ले जाकर उसे दे देती है। इतना ही नहीं अपना लंच देने के बाद वह बाकायदा उन बुजुर्ग सज्जन को देखती रहती है कि आखिर वह उस खाने को कैसे खाते हैं। ये पूरा वाक्या उस समय होता है जब यह बच्ची एक रेस्टोरेंट गई रहती है।
इस बच्ची का नाम एला है। एला के पिता एडी स्कॉट ने 31 अगस्त को अपनी बच्ची के किए गए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया।
मासूम बच्ची ने बुजुर्ग को खिलाया अपना खाना
एडी स्कॉट ने बताया कि एला और वो एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए थे, जहां उन्होंने बेहद गरीब बुजुर्ग शख्स को रेस्टोरेंट के बाहर बैठे देखा।
एला रेस्टोरेंट में गई और लंच उसके सामने आ गया। बावजूद लंच खाने के उसकी नजर उन बुजुर्ग सज्जन पर ही थी।
एला की स्थिति को भांपकर उनके एडी स्कॉट ने अपना मोबाइल फोन निकाला और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने देखा कि बच्ची अपना खाना नहीं खाकर उल्टे बुजुर्ग सज्जन को आती है। इस दौरान उसके चेहरे पर एक खास तरह की शांति नजर आती है।
पिता बोले, मुझे अपनी बच्ची पर है गर्व
एडी स्कॉट ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो जैसे वायरल ही हो गया। अब तक इस वीडियो को 6.4 मिलियन यानी 64 लाख लोगों ने देखा है।
अपनी बच्ची के इस घटनाक्रम को लेकर एडी स्कॉट ने कहा कि आज मेरी बेटी को बेहद खास जानकारी मिली है। उसे पता चला है कि उनकी मदद करनी चाहिए जो आपसे कम भाग्यशाली हैं। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। देखिए पूरा वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications