फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्रे म्‍यूजियम पर आतंकी हमले को सैनिक ने किया फेल

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित मशहूर लूव्रे म्‍यूजियम पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम। बैग और हथियार लेकर दाखिल होने की कोशिश्‍ कर रहे शख्‍स पर सैनिक ने चलाई गोलियां।

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस एक बार फिर एक बड़े आतंकी हमले का शिकार होने से बची है। शुक्रवार को यहां के मशहूर लूव्रे म्‍यूजियम पर एक आतंकी हमले की साजिश थी जिसे एक सैनिक ने नाकाम कर दिया। पेरिस के लूव्रे म्‍यूजियम के नीचे बने एक शॉपिंग मॉल में एक व्‍यक्ति हमले की साजिश के लिए दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। यहां मौजूद सैनिक की सतकर्ता ने इस हमले की साजिश को फेल कर दिया।

फ्रांस-की-राजधानी-पेरिस-के-लूव्रे-म्‍यूजियम-पर-हमला

अल्‍लाहू अकबर चिल्‍लाते हुए किया हमला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस व्यक्ति ने 'अल्लाहू अकबर' बोलते हुए चाकू से हमला करने की कोशिश की। पुलिस यूनियन के एक अधिकारी येवे लेफेब्रे ने कहा कि इस व्यक्ति के पास दो पिट्ठू बैग और दो धारदार हथियार थे। वहां पर मौजूद और पेट्रोलिं कर रहे सैनिकों ने इस व्यक्ति से कहा कि उसे अंदर नहीं आने दिया जा सकता। इस पर उसने हमला कर‍ दिया। लेफेब्रे ने कहा कि उसने चाकू निकाला और सैनिक पर हमला करने की कोशिश की। पेरिस पुलिस के चीफ मिशेल कादो ने बताया कि सैनिक ने उस पर पांच गोलियां चलाईं। एक गोली उसके पेट में लगी।संदिग्‍ध के बैग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी। इस घटना में एक सैनिक को भी हल्‍की चोटें आईं।

सरकार ने बताया गंभीर घटना

फ्रेंच होम मिनिस्टरी के मुताबिक‍ एंटी-टेररिज्‍म प्रॉसिक्‍यूटर्स इस मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन हमलावर की पहचान को लेकर अब भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लूव्रे म्यूजिम पेरिस के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जहां हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और स्थिति फिलहाल शांत है। फ्रेंच होम मिनिस्‍टरी ने ट्वीट कर इसे 'गंभीर' घटना बताया है। फ्रांस में पिछले साल हुए आंतकी हमलों के बाद सुरक्षा के लिए राजधानी में कई जगहों पर सैनिक पहरा दे रहे हैं। इनमें लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+