चोर मचाए शोर: अमेरिका में दहशत में रेल कंपनियां, देखिए कैसे मालगाड़ियों को देखते ही लूट लेते हैं चोर
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चोरों ने रेलवे को परेशान कर दिया है और हर दिन दर्जनों कार्गो ट्रेनों को चोर निशाना बना रहे हैं।
लॉस एंजिलिस, जनवरी 15: अमेरिका के लॉस एंजलिस में इन दिनों चोरों का भयानक उपद्रव बढ़ गया है और चोर चलती मालगाड़ी ट्रेनों को बेखौफ होकर निशाना बना रहे है। स्थिति ये हो गई है, कि लॉस एंजिलिस में अब रेलवे को अपनी ट्रेनों का संचालन करने में डर लगने लगा है। खासकर चोर सबसे ज्यादा ऑनलाइन डिलिवरी करने के लिए जा रहे सामानों को निशाना बनाते हैं और रैपर से सामान निकालकर रैपर को वहीं पर फेंक देते हैं।

लॉस एंजलिस में चोर मचाए शोर
लॉस एंजिलिस में हर दिन दर्जनों मालगाड़ियों को चोर निशाना बना रहे हैं और ऑनलाइन डिलीवरी के लिए ले जा रहे सामानों को चुराने के लिए चोर बकायदा ट्रेनों को रोक दे रहे हैं और सामानों को चुराकर उनके कार्टून रेलवे ट्रैक पर ही फेंक दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन ऑनलाइन डिलीवरी के लिए जा रहे हजारों प्रोडक्ट्स को लूट लिए जा रहे हैं और ऐसा लगता है कि, जिन लोगों ने अपने सामान ऑर्डर किए हैं, उनके सामान अब कभी नहीं पहुंचने वाले हैं। चोरों की इस सीनाजोरी की वजह से कई प्रमुख अमेरिकी मेल ऑर्डर और कूरियर कंपनियों के काम बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

कई कंपनियों के काम प्रभावित
चोरों के उत्पात की वजह से अमेजॉन, टारगेट, यूपीएस और फेडएक्स कंपनियों के काम बुरी तरह से प्रभावित हुए है और पिछले कुछ महीनों से चोरों ने लाखों रुपये के सामान चुरा लिए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है, कि पुलिस तेजी से कार्रवाई नहीं कर रही है, पुलिस काफी तेजी से कार्रवाई भी करती है, लेकिन इसका चोरों के इरादों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। स्थिति ये है कि, लॉस एंजिलिस में रेल की पटरियों के आस पास इतने ज्यादा गत्ते फैले हुए हैं, कि उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

ट्रेनों में कैसे चोरी करते हैं चोर?
रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे लाइन के पास चोर छिपे हुए रहते हैं और जैसे ही कोई मालगाड़ी गुजरने लगती है, तो उसे या तो रोक लिया जाता है या फिर उसके रूकने का इंतजार किया जाता है। जैसे ही कोई मालगाड़ी रूकती है, तो मालगाड़ी के ऊपर चोर चढ़ जाती हैं और मालगाड़ियों में लगे ताले को बोल्ट कटर की मदद से बहुत आसानी से तोड़ डालते हैं। ताला तोड़ने के बाद चोर मालगाड़ियों के डिब्बे में चढ़ जाते हैं और जिन सामानों का वजन कम होता है, उन सामानों की चोरी करने लगते हैं। चोर ऐसे सामान को नहीं छूते हैं, जिन्हें बेचने में दिक्कत हो सकती है या फिर ऐस सामान, जो काफी सस्ते होते है। चोर छोटे और महंगे सामानों को ही निशाना बनाते हैं और उन्हें लेकर मालगाड़ी से नीचे उतर आते हैं और सामानों को निकालकर रैपर वहीं छोड़कर फरार हो जाते हैं।

चोरी में काफी ज्यादा वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2020 से रेल ऑपरेटर यूनियन पैसिफिक ने लॉस एंजिल्स काउंटी में चोरी में 160 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। वहीं, एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले अक्टूबर 2021 में अक्टूबर 2020 की तुलना में चोरी की घटनाओं में 356 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, लूटपाट में विस्फोट के साथ-साथ चलती ट्रेनों में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के ऊपर हमले भी किए जा रहे हैं और डकैती की घटनाओं में भी काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर, जब लोगों ने काफी खरीदारी की है, उस वक्त भी चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है और लॉस एंजलिस काउंटी में 2021 की अंतिम तिमाही में औसतन हर दिन 90 से अधिक कंटेनरों में तोड़फोड़ की गई है।
संचालन करने में रेल कंपनियों को डर
रिपोर्ट के मुताबिक, अब लॉस एंजलिस में ट्रेन कंपनियों को ट्रेनों के संचालन करने में डर लगने लगा है और शिपिंग कंपनियों का कहना है कि, पिछले कुछ महीनों में चोरी की घटनाओं में काफी ज्यादा तेजी हो गई है। वहीं, अमेरिका की बड़ी रेल-रोड कंपनियों में से एक यूनियम पेसिफिक ने कहा है कि, चोरी की घटनाओं की वजह से उन्हें ट्रेनों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब रेल कंपनियों लॉस एंजलिस रास्ते से सामान ले जाने में परहेज कर रही हैं। वहीं, यूनियन पेसिफिक ने बताया है कि, पिछले 3 महीने में ट्रेनों में लूटपाट और चोरी करने वाले कम से कम 100 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है।
-
US pilot rescue Iran: दुश्मन की धरती,चारों तरफ गोलियां! कैसे ईरान के जबड़े से अपने पायलट को खींच लाया अमेरिका? -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
America Iran War: ईरान ने निकाली Trump की हेकड़ी, 24 घंटे में 2 चॉपर- 2 फाइटर जेट मिट्टी में मिलाए- Video -
Panama Canal Dispute: होर्मुज के बाद अब पनामा नहर पर भिड़े अमेरिका-चीन, विवाद बढ़ा तो भारत के लिए झटका कैसे? -
US F-15E Pilot: क्रैश के बाद अमेरिकी पायलट को कैसे जिंदा रखती है सर्वाइवल Kit? क्या-क्या होता है किट में? -
US F-35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट! Photo-Video डालकर किया दावा, Trump ने साधी चुप्पी? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों?












Click it and Unblock the Notifications