कुछ लोगों को पच नहीं रही PM मोदी की सफलता, लॉर्ड रामी रेंजर बोले- ये पहले वाला भारत नहीं है

रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री कुछ मुट्ठी भर लोगों के विचारों पर आधारित है जो कि मोदी विरोधी हैं। वे पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं।

Rami Ranger said BBC documentary

Image: Oneindia

ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के प्रमुख सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने एक बार फिर से बीबीसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को दुर्भाग्यपूर्ण, गलत समय पर और गलत सूचना देने वाली बताया है। इसके साथ ही रामी रेंजर ने कहा कि कुछ लोगों को पीएम मोदी और भारत की सफलता रास नहीं आ रही है, लेकिन इस बार हम पहले वाले भारत नहीं हैं। इसलिए कड़ी प्रतिक्रिया हुई है।

'मुट्ठी भर लोगों के विचारों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री'

रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी को दो महान देशों के संबंधों के बीच के कार्यों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने कहा ये कि भारत-ब्रिटेन आपस में बहुत कुछ साझा करते हैं और किसी और की तुलना में एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री कुछ मुट्ठी भर लोगों के विचारों पर आधारित है जो कि मोदी विरोधी हैं। वे पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं। हालांकि उनका प्रयास असफल रहा है। मोदी ने लगातार 2 बार लोकसभा चुनाव जीता है।

रामी रेंजन ने बताया पक्षपात रिपोर्टिंग

रामी रेंजर ने अपने ट्वीट में बीबीसी को निशाने पर लेते हुए कहा की उनकी डॉक्यूमेंट्री न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दो बार लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान करती है, बल्कि न्यायपालिका और संसद का भी अपमान करती है, जिसने नरेन्द्र मोदी की कड़ी जांच की और उन्हें बरी कर दिया। लॉर्ड रामी रेंजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि "बीबीसी न्यूज, आपने भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका की भी बेइज्जती की है। हम दंगों और लोगों की मौत की निंदा करते हैं लेकिन हम आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+