62 मिलियन डॉलर और तीन वर्ष में पूरी होगी इस घड़ी की मरम्मत
लंदन। अभी तक आपने कई महंगे ब्रांड की घड़ियों के बारे में सुना होगा और शायद उन घड़ियों को पहना भी। क्या कभी आपने यह सुना है कि किसी घड़ी की मरम्मत में एक, दो नहीं बल्कि छह करोड़ डॉलर या 62 मिलियन डॉलर खर्च हों, नहीं न। लेकिन एक घड़ी ऐसी ही है और यह लंदन के पार्लियामेंट की शान भी है।

लंदन की मशहूर बिग बेन, ब्रिटेन के इतिहास की गवाह और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षक की सबसे बड़ा केंद्र। अब यह अपने बुरे दौर से गुजर रही है। अगर इस घड़ी की मरम्मत नहीं हुई तो फिर यह बंद हो जाएगी।
वेस्टमिंस्टर के नार्दन पार्ट में स्थित बिग बेन से जुड़ी एक अहम रिपोर्ट ब्रिटेन की संसद में पेश हुई है। इस घड़ी की मरम्मत भी कोई आसान काम नहीं है और इसमें काफी पैसा खर्च होगा।
बिग बेन ब्रिटिश संसद के म शहूर एलिजाबेथ टॉवर पर स्थित है और इस टॉवर की पहचान है। इस घड़ी की मरम्मत में 61.9 मिलियन डॉलर यानी 40 मिलियन पौंड का खर्च आने वाला है।
घड़ी के पेंडुलम और इसकी सुर्इयों की मरम्मत पिछले कई वर्षों से नहीं हुई है। अब अगर इसे टाला गया तो फिर यह हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।
संसद की फाइनेंशियल कमेटी के मुताबिक न सिर्फ घड़ी बल्कि टॉवर की छत को भी मरम्मत करने की जरूरत है। पूरी मरम्मत में करीब एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का खर्च आएगा।
बिग बेन वर्ष 1859 में शुरू हुई थी और तब से इसे कभी भी बंद नहीं किया गया है। यह पहला मौका होगा जब इस घड़ी को मरम्मत की वजह से बंद किया जाएगा। एलिजाबेथ टॉवर दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में शुमार है और इसे गोथिक शैली में बनाया गया है।
आपको बता दें कि इस घड़ी की एक सुई की मरम्मत में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। टॉवर और घड़ी की मरम्मत में करीब तीन वर्ष का समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications