लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप और ISIS में कोई फर्क नहीं

लंदन। लंदन के मेयर सादिक खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना आतंकवादी संगठन ISIS से की है। ब्रिंग्टन में एक सामारोह में बोलते हुए सादिक खान ने ट्रंप के बारे में कहा, 'सबसे पहले तो मेरे विचार कोई अपवाद नहीं है और दूसरी बात यह है कि जो कुछ भी आप बोलते हैं उसके बारे में सोचे, क्योंकि आप जो कह रहे हैं वो उन तथातकथित ISIS आतंकी संगठन से बिल्कुल भिन्न नहीं है'। सादिक खान ने यह बात ट्रंप के मुस्लिम देशों पर ट्रैवेल बैन को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कही है।

देखिए किसने कहा, डोनाल्ड ट्रंप और ISIS में कोई फर्क नहीं

ट्रंप ने लगाया है 9 देशों पर ट्रैवेल बेन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया समेत 8 देशों पर ट्रैवेल बैन लगा दिया है, जिसमें ज्यादातार मुस्लिम देश है। ट्रंप की लिस्ट में जिन देशों के नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा है उनमें से सोमालिया, यमन, सीरिया, लिबिया, इरान, उत्तर कोरिया, चाड, वेनेजुएला हैं।

सादिक खान ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिबंधों से एक धर्म विशेष पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

खान ने कहा, ट्रंप isis की मदद कर रहे हैं

सादिक खान ने ट्रंप पर की तुलना ISIS से करते हुए कहा, 'वे (आतंकवादी) कहते हैं कि यह सभ्यताओं का संघर्ष है। मुस्लिम और पश्चिम एक साथ रहे, यह संभव नहीं है। ऐसे में आप (अमेरिकी राष्ट्रपति) तो अनजाने यह खेल खेल रहे हैं, आप तो उनकी मदद कर रहे हैं'।

मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले और ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सदस्य सादिक खान ने कहा कि मैं एक पश्चिमी हूं, लेकिन साथ ही मुझे अपने मुसलमान होने पर भी गर्व है। खान ने कहा कि कुछ लोग है जो हमारे समाज को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं होने दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+