लंदन में टॉवर हिल स्टेशन पर धमाका, 5 लोग जख्मी
लंदन। लंदन एक बार फिर धमाकों से दहला है। खबर आ रही है कि लंदन के टॉवर हिल स्टेशन पर धमाका हुआ है। यह धमाका लंदन के एक अंडरग्राउंड टॉवर हिल स्टेशन पर हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस धमाके में पांच लोगो जख्मी हुए है।

लंदन धमाके के बाद ब्रिटिश पुलिस ने तुरंत ट्वीट कर किसी बड़ी घटना से इनकार करते हुए कहा कि ट्रेन में मोबाइल चार्ज के दौरान ऑवरहीट के कारण के धमाका हुआ है, जिसमें महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए है।
इस धमाके बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई और लोगों ट्रेन से निकलकर भागने लगे। यह धमाका लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन पर हुआ है।
हालांकि यह धमाका मोबाइल चार्ज के दौरान हुआ, लेकिन लोग इससे काफी सहम गए थे। इससे पहले 15 सितंबर को लंदन के साउथ ईस्ट पार्सेंस ग्रीन रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ था, जिसमें 20 लोग जख्मी हो गए थे। इस धमाके की जिम्मेदारी ISIS आतंकी संगठन ने ली थी












Click it and Unblock the Notifications