London Stabbing: हमलावर ने गर्लफ्रेंड से कहा था-अपने मां-बाप का सिर कलम कर दो

लंदन। साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में रविवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पुलिस की गोली से हमलावर ढेर हो गया। लंदन पुलिस ने इसे आतंक से जुड़ा हमला करार दिया है। हमले के पीछे 20 साल के सुदेश अम्‍मान का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अम्‍मान को पहले भी आतंकी वारदातों के लिए जेल भेजा जा चुका था। ब्रिटिश पुलिस की ओर से बताया गया है कि अम्‍मान ने हमले में दो लोगों की जान ले ली थी।

sudesh amman


17 साल की उम्र में आतंकवाद से जुड़ा

नवंबर 2018 में उसे आतंकवाद से जुड़े डॉक्‍यूमेंट्स रखने और आतंकी सामग्री के पब्लिकेशन की वजह से दोषी ठहराया गया था। इसी वर्ष उसे तीन साल से ज्‍यादा की कैद की सजा सुनाई गई थी। वह 17 साल का था जब वह पहली बार आतंकी वारदातों से जुड़ा था। वह अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के साथ रह रहा था। अथॉरिटीज की मानें तो अप्रैल 2018 में उसकी गतिविधियों के बारे में पुलिस को पता चला और मई 2018 में उसे लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया था। जब उसके फोन की जांच की गई तो पता लगा कि उसने अपने परिवार, दोस्‍तों और गर्लफ्रेंड को अपने चरमपंथी इरादों के बारे में बताया था। उसने इनसे हमलों की योजना पर चर्चा की थी। अम्‍मान ने इस तरफ इशारा कर दिया था कि वह हमले में चाकू का प्रयोग करेगा।

गर्लफ्रेंड से कहा अपने माता-पिता को मार दो

साल 2017 में अम्‍मान ने आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी की फोटोग्राफ को पोस्‍ट किया था। उसने मैसेज में लिखा था, 'आईएसआईएस हमेशा दुनिया में रहेगा और कहीं नहीं जाएगा।' वह याजिदी महिलाओं को गुलाम के तौर पर देखता था और कहता था कि कुरान में उनका बलात्‍कार करने की मंजूरी दी गई है। उसने एक और मैसेज में अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि वह अपने माता-पिता का सिर कलम कर दे। पुलिस ने बताया है कि उसने ऑन लाइन अल-कायदा मैगजीन को अपने परिवार के साथ शेयर किया था। साथ ही स्‍कूल में एक बार बहस के दौरान उसने लिखा था कि वह खुद को उड़ा लेना पसंद करेगा। घटना की जानकारी सामने आते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस तत्काल हरकत में आई। वहीं, उन्होंने लोगों से उस इलाके से न गुजरने की अपील की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+