CNN, अलजजीरा.. विदेशी मीडिया में भी भारतीय चुनाव परिणाम की महाकवरेज Live कवरेज, क्या मोदी आएंगे वापस?
Foreign Media Coverage on Indian Election: भारत में सात चरणों में हुए मैराथन चुनाव के बाद आखिरकार आज वोटों की गिनती चल रही है और क्या अमेरिका, क्या ब्रिटेन और क्या पाकिस्तान.. पूरी दुनिया की नजर आज भारत पर है।
इस चुनाव में करीब 64 करोड़ लोगों ने अपना मत डाला है, जो भारत को दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र बनाता है और आज आ रहे चुनाव जिसमें व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद तीसरे कार्यकाल में वापसी करेंगे।

विदेशी मीडिया में लाइव कवरेज
6 सप्ताह तक चले चुनाव को प्रधानमंत्री मोदी पर जनमत संग्रह के रूप में देखा गया था। यदि 73 साल के नरेन्द्र मोदी जीतते हैं, तो यह दूसरी बार होगा जब देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद किसी भारतीय नेता ने तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी है।
अमेरिकी चैनल CNN पर भारतीय इलेक्शन रिजल्ट की लाइव कवरेज की जा रही है और सीएनएन की वेबसाइट पर भारतीय चुनाव रिजल्ट होम पेज पर है। सीएनएन ने हेडलाइंस में लिखा है, "Who will lead India?"
इसके अलावा CNN के लाइव ब्लॉग में लिखा है, कि "India decides: Vote counting begins in world's biggest election"।
CNN पर लगातार चुनाव को लेकर अपडेट दिया जा रहा है। सीएनएन ने भारतीय चुनाव की शुरूआत से ही बड़ी कवरेज की है, लेकिन सीएनएन के कवरेज पर सवाल भी उठे हैं, और उस पर भारतीय चुनाव को लेकर निगेटिव कवरेज का आरोप है।
अलजजीरा पर भी महाकवरेज
कतरी न्यूज चैनल अलजजीरा, जिसने भारतीय इलेक्शन की लगातार निगेटिव कवरेज की और भारतीय इलेक्शन को दुनियाभर में बदनाम करने की कोशिश की, वो भी रिजल्ट की महाकवरेज कर रहा है। अलजजीरा वेबसाइट के लाइव कवरेज का हेडलाइन "Modi eyes record third term as India counts votes after mammoth election" है।
अलजजीरा से पॉलिटिकल एक्सपर्ट मोहम्मद सज्जाद ने कहा है, कि "मतगणना शुरू होने के साथ ही उन्हें "निराशा" का अहसास हो रहा है। उनका अनुमान है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत होने की संभावना है।"
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर सज्जाद ने अल जजीरा से कहा, "भाजपा और उसके सहयोगियों के इस चुनाव में हारने की संभावना नहीं है। भले ही उनकी कुल सीटें कम हो जाएं, फिर भी वे सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।"
निक्केई ऐशिया पर कवरेज
जापान के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क निक्केई एशिया में भी भारतीय चुनाव की महाकवरेज की जा रही है। इसका हेडलाइंस है, "India election: Counting begins as Modi seen winning his third term."
निक्केई एशिया ने लिखा है, कि "स्थानीय मीडिया द्वारा शनिवार को किए गए एग्जिट पोल में दिखाया गया कि 73 वर्षीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन ने लगातार तीसरी बार पांच साल का कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए आरामदायक बहुमत हासिल किया है।"












Click it and Unblock the Notifications