चीन में कोरोना ने फिर बरपाया कहर, 1.7 करोड़ की आबादी वाले टेक हब शेन्जेन में लगा लॉकडाउन
रविवार को चीन के टेक हब शेन्जेन में कोरोना के 66 मामले सामने आने के बाद पूरे जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया।
बीजिंग, 13 मार्च। चीन में कोरोना का प्रेत एक बार फिर से खड़ा हो गया है। चीन के कई शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को चीन के टेक हब शेन्जेन में कोरोना के 66 मामले सामने आने के बाद पूरे जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया। हुआवेई और टेनसेंट सहित कई टेक दिग्गज कंपनियों के शहर शेन्जेन की आबादी लगभग 1.7 करोड़ हैं। इस सभी लोगों को कोरोना के दिशानिर्देशों का पूर्णत: पालन करने के लिए कहा गया है। शहर के सभी रेस्त्रां और गैर जरूरी स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई है।

रविवार को सामने आए कोरोना के 2000 मामले
बता दें कि रविवार को चीन में करोना के 2000 नए मामले दर्ज किए गए, इन केसों में से 20 केस अकेले राजधानी बीजिंग में दर्ज किए गए। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चीन में करीब 2 साल में पहली बार एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना के केस दर्ज हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ बड़े पैमाने पर लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। इससे पहले शनिवार को चीन में कोरोना के 1,807 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए शंघाई शहर के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार से नीचे आए कोरोन केस, 24 घंटों में मिले 8013 नए मरीज और 16765 ठीक
बाहर से आने वाले लोगों के लिए न्यूक्लियर एसिड टेस्ट अनिवार्य
राजधानी बीजिंग में बाहर से आने वाले नागरिकों के लिए न्यूक्लियर एसिड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही शहर में प्रवेश किए जाने के सात दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने, समूह में खाना खाने और सभाओं में शामिल होने से मना किया गया है।
भारत में क्या हैं कोरोना के हालात
बात अगर भारत की करें तो बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4,194 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 255 लोगों की मौत हुई है। देश में हो रहे कोरोना टीकाकरण पर गौर करें तो अब तक 179.72 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। भारत में वर्तमान में कोरोना के 42,219 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना का रिकवरी रेट 98.70% बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications