10 हजार से नीचे आए कोरोन केस, 24 घंटों में मिले 8013 नए मरीज और 16765 ठीक

10 हजार से नीचे आए कोरोन केस, 24 घंटों में मिले 8013 नए मरीज और 16765 ठीक

नई दिल्ली, 28 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बिल्कुल थम सी गई है। देश में आज कुछ महीनों के बाद 10 हजार से कम कोरोना के दैनिक केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार (28 फरवरी) को देश में 8 हजार 13 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 16 हजार 765 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना डेथ रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है और 119 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

      Covid-19 India Update: देश में Corona के 8,013 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 02 हजार 601 है, जो कुल कोरोना मामले के 0.24 फीसदी है। वहीं देश में डेली पॉजिटिविटी रेटों में भी गिरावट हुई है और वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 1.11 फीसदी है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 13 हजार 843 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल रिकवरी 4,23,07,686 है।

      भारत में कोविड ​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,24,130 हो गई है। लगातार 22 दिनों से दैनिक कोरोना वायरस के मामले एक लाख से कम रहे हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है और ये बढ़कर 98.56 प्रतिशत हो गया है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,77,50,86,335 है।

      भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल (27 फरवरी) को कोरोना वायरस के लिए 7,23,828 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक कुल 76,74,81,346 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

      रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी ने पिछले 24 घंटों में 484 कोरोना ​​संक्रमण के केस दर्ज किए हैं। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 2,086 हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.95 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मौते हुई हैं और कोरोना वायरस से 554 मरीज ठीक हो गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+