जीवन के पहले चुनाव में Liz Truss को नहीं मिला था एक भी वोट, पढ़े दिलचस्प किस्सा

लंदन, 05 सितंबरः सोमवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेता के लिये हुए चुनाव का नतीजा आया जिसमें लिज ट्रस ने ऋषि सुनक पर औपचारिक जीत हासिल की। अब प्रधानमंत्री पद संभालने की औपचारिकता 07 सितंबर को होगी। इस चुनाव में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। क्या आपको पता है लिज ट्रस जब पहला चुनाव लड़ रही थीं तब उन्हें एक भी वोट नहीं मिल पाया था।

सिर्फ 7 साल की उम्र में लड़ा था चुनाव

सिर्फ 7 साल की उम्र में लड़ा था चुनाव

सिर्फ सात साल की उम्र में लिज ट्रस अपने स्कूल के मॉक इलेक्शन में उम्मीदवार थीं। हालांकि इस चुनाव में वह अपने साथियों का मत जीतने में असफल रहीं और उन्हें एक भी वोट नहीं मिला। आज लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास की तीसरी महिला पीएम बन चुकी हैं। लिज ट्रस का जीवन ऐसे ही दिलचस्प वाकयों से भरा हुआ है।

लेबर पार्टी की विचारधार को मानता था परिवार

लेबर पार्टी की विचारधार को मानता था परिवार

ऐसा ही एक किस्सा साल 1981-1983 के बीच का है। ब्रिटेन में पीएम पद की गद्दी पर चर्चिल के बाद सबसे चर्चित मार्गेट थैचर बैठी थीं। उस दौरान उन्होंने अमेरिका को लंदन के पश्चिम आरएएफ ग्रीनहैम कॉमन में परमाणु हथियार स्थापित करने की अनुमति दे डाली थी। लिज का परिवार राजनीति से कोसों दूर था मगर चूंकि वे लेबर पार्टी की विचारधारा को फॉलो करते थे तो पार्टी के आह्वान पर उनकी मां उन 30 हजार महिलाओं के दल में शामिल हो गईं जो सरकार के फैसले का विरोध कर रही थीं और परमाणु निरस्त्रीकरण के आह्वान पर रैलियां कर रही थीं।

नकली चुनाव में निभाई थैचर की भूमिका

नकली चुनाव में निभाई थैचर की भूमिका

एक तरफ लिज ट्रस की मां परमाणु निरस्त्रीकरण अभियान के लिए मार्च निकाल रहीं थीं, वहीं दूसरी तरफ स्कूल में पढ़ रही लिज ट्रस एक नकली चुनाव में मार्गरेट थैचर की भूमिका निभा रही थीं। भले ही ट्रस वह चुनाव हार गयीं मगर वह याद करती है कि कैसे थैचर की भूमिका निभाने की संभावना पर उसका दिल खुशी से झूम उठा था। सालों बाद ट्रस ने कहा "उस मॉक इलेक्शन में मैंने भाग लिया और हस्टिंग्स में अपनी समझ से एक जोरदार भाषण दिया, लेकिन आखिर में मुझे एक भी वोट नहीं मिले। यहां तक कि मैंने भी अपने आप को वोट नहीं दिया।"

चार दशक बाद ब्रिटेन की 56वीं बनीं PM ट्रस

चार दशक बाद ब्रिटेन की 56वीं बनीं PM ट्रस

इस नकली चुनाव में हार जाने के वाकये के ठीक 40 साल बाद आज लिज ट्रस वास्तविक रूप से आयरन लेडी कही जानें वालीं मार्गेट थैचर का अनुसरण करते हुए ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री बन चुकी हैं। वह मार्गेट थैचर और थेरेस मे के बाद ब्रिटेन के इतिहास की तीसरी महिला पीएम हैं। दिलचस्प बात ये है कि अब तक तीनों ही महिला पीएम कंजरवेटिव पार्टी से ताल्लुक रखती हैं जबकि लिबरल विचारधारा वाली लेबर पार्टी से किसी महिला को यह सौभाग्य हासिल नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+