सऊदी क्राउन प्रिंस और इस बोल्‍ड अमेरिकी एक्ट्रेस के बीच क्या चल रहा है, पिता ने बताई सच्‍चाई

नई दिल्ली। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के बीच आखिर क्या चल रहा है, इसको लेकर मीडिया में अटकलों का बाजार गर्म है। एक टैब्लॉयड में उनके बीच 'रोमांटिक रिलेशनशिप' के कयास लगाए गए हैं। हालांकि, लिंडसे लोहान के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। वहीं अब इस मुद्दे पर अमेरिकी अभिनेत्री लोहान के पिता माइकल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी बेटी के सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच रिलेशनशिप को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी बेटी के सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ संबंध को 'आदर्शवादी और शिष्ट संबंध' है।

सऊदी क्राउन प्रिंस-अभिनेत्री लिंडसे लोहान के बीच अफेयर की खबरें

सऊदी क्राउन प्रिंस-अभिनेत्री लिंडसे लोहान के बीच अफेयर की खबरें

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के बीच अफेयर की अटकलें उस समय शुरू हुई जब 'पेज सिक्स' में उनको लेकर एक रिपोर्ट छपी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों की करीबियां बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने लिंडसे को गिफ्ट में एक क्रेडिट कार्ड भी दिया है। हालांकि, अगस्त में एक्ट्रेस लिंडसे लोहान के रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों का खंडन कर दिया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड गिफ्ट किए जाने की बात को भी खारिज कर दिया। अब अमेरिकी एक्ट्रेस के पिता माइकल लोहान ने भी अपनी बेटी के सऊदी क्राऊन प्रिंस के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप की खबरों को खारिज कर दिया है।

एक्ट्रेस के पिता ने बताई दोनों के बीच रिश्तों की सच्चाई

एक्ट्रेस के पिता ने बताई दोनों के बीच रिश्तों की सच्चाई

न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए लिंडसे के पिता माइकेल लोहान ने बताया, 'उनकी बेटी का सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ 'आदर्शवादी और शिष्ट रिलेशनशिप' है। वो दोनों केवल दोस्त हैं, लिंडसे के मध्य-पूर्व में बहुत से प्रभावशाली व्यक्ति दोस्त हैं क्योंकि वहां उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। लिंडसे की मोहम्मद बिन सलमान के साथ मुलाकात उस समय हुई जब वो मिडिल ईस्ट में काम के लिए पहुंची थीं। वो मिडिल ईस्ट के लोगों की भलाई, खासकर शरणार्थियों के लिए काम कर रही हैं। इसी काम के दौरान ही उनकी मुलाकात हुई थी।

'लिंडसे ने बताया- सऊदी क्राउन प्रिंस अच्छे व्यक्ति हैं'

'लिंडसे ने बताया- सऊदी क्राउन प्रिंस अच्छे व्यक्ति हैं'

माइकल लोहान ने आगे कहा, 'कोई इस बारे में नहीं लिखता कि लिंडसे सीरिया में कितना अच्छा काम कर रही हैं, हर कोई केवल गलत और नकारात्मक खबरों को ही बताना चाहता है। उनका मोहम्मद बिन सलमान के साथ रिश्ता बेहद गरिमामय और शिष्ट है, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के आरोप में घिरे सऊदी क्राउन प्रिंस को लेकर जब माइकल लोहान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इनमें से कोई भी आरोप सच साबित नहीं हुआ है।' माइकल लोहान ने कहा, 'लिडसे से उनकी जो बात हुई है उसमें उन्होंने बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस अच्छे व्यक्ति हैं। वह सुरक्षित महसूस करती है, उनके आस-पास अच्छे लोग हैं, और वह जानती है कि उसे कैसे आचरण करना है।'

इसे भी पढ़ें:- दोस्त को मगरमच्छ के पंजों से खींच लाई छात्रा, बस्ता फेंक देर तक लड़ी लड़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+