ओसामा के बेटे हमजा बिन लादेन की लाइफ हिस्ट्री
वाशिंगटन। वर्ष 2011 में जिस ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद अमेरिका खुश हो रहा था, उसकी खुशी को अब एक और लादेन की नजर लग चुकी है। हमजा बिन लादेन, ओसामा का सबसे छोटा बेटा जो अमेरिका पर वर्ष 2001 में हुए हमले के समय सिर्फ 10 साल का था, अब अमेरिका को खुली चुनौती दे रहा है। उसने अमेरिका, ब्रिटेन, तेल अवीव के साथ ही अमेरिका के सभी दोस्त देशों पर बड़े हमले की अपील की है।
अमेरिका को देता चुनौती
वर्ष 2011 में नेवी सील के एबटाबाद में हुए ऑपरेशन में हमला के एक भाई खालिद की मौत हो गई थी। हमजा भले ही अभी अमेरिका की सिक्योरिटी एजेंसीज के सामने बच्चा हो लेकिन कहीं न कहीं उसकी ताकत अब अमेरिका जैसे देश को दहलाने के लिए काफी है। 2011 में यह माना गया था कि अमेरिकी के हमले में उसकी मौत हो गई है लेकिन हालिया वीडियो अमेरिका की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है।
कौन है हमजा
हमजा की एक अपील पर जेहादी इकट्ठा होने में देर नहीं लगाएंगे। आईएसआईएस के आगे अल कायदा पर अपने वजूद का खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में जानकार मान रहे हैं कि हमजा की अपील पर अल कायदा के बिखर चुके संगठन और कैडर्स में एक नई जान आ सकती है। जानिए कौन है हमजा बिन लादेन और कैसे अपने पिता ओसामा बिन लादेन की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार हो चुका है।
- पूरा नाम हमला बिन ओसामा बिन मोहम्मद बिन अवाद बिन लादेन है।
- हमजा, ओसामा बिन लादेन की तीसरी बीवी खैरिया सबर का बेटा है।
- हमजा, ओसामा का सबसे छोटा बेटा है।
- संगठन में इसे सिर्फ हमजा लादेन के नाम से बुलाते हैं।
- जानकारों के मुताबिक इसकी उम्र अभी 23 से 24 वर्ष के बीच है।
- हमजा की आवाज पहली बार जून में रिलीज हुए ऑडियो टेप में सामने आई है।
- हमजा की कोई भी नई फोटोग्राफ अभी किसी एजेंसी के पास नहीं है।
- हमजा को ब्रिटिश सांसद पैट्रिक मर्सर ने 'क्राउन ऑफ टेरर' यानी आतंक का नया युवराज टाइटल दिया।
साल दर साल मजबूत होता गया हमजा
- जनवरी 2001 में समाने आए एक शादी के वीडियो में हमजा को पहली बार देखा गया था।
- सितंबर 2001 में अमेरिकी हमले के समय हमजा की उम्र सिर्फ 10 साल थी।
- नवंबर 2001 में एक और वीडियो में हमजा एक धवस्त अमेरिकी हेलीकॉप्टर के पास था।
- वर्ष 2003 में अफगानिस्तान के रिबत में हमजा और उसके भाई साद बिन लादेन के घायल होने की खबरें थीं।
- वर्ष 2005 में 'मुजाहिद्दीन ऑफ वजिरिस्तान' के नाम से एक वीडियो में नजर आया हमजा।
- इस वीडियो में हमजा पाक सैनिकों की हत्या करता हुआ दिख रहा था।
- वर्ष 2007 में हमजा अल कायदा के एक सीनियर मेंबर के तौर पर पाक-अफगान बॉर्डर से फरार हो गया था।
- दिसंबर 2007 में पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या में भी उसकी ओर इशारा गया था।
- जुलाई 2008 में ब्रिटिश डेली द सन ने हमजा की एक कविता पब्लिश की थी।
- कविता में हमजा ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और डेनमार्क को तबाह करने की धमकी दी थी।
- वर्ष 2011 में एबटाबाद में 'ऑपरेशन जेरेनिमो' में हमजा गायब हो गया था।
- इसके उस समय इस्लामाबाद में पाकिस्तानी एजेंसियों की हिरासत में होने की खबरें आई थीं।













Click it and Unblock the Notifications