मेहुल चोकसी के वकीलों ने दायर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, पुलिस पर लगाया मारपीट का आऱोप

राउसे, मई 28: भारत का भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका में पुलिस की हिरासत में है। डोमिनिका की पुलिस ने खुद इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चौकसी को डोमिनका सरकार वापस एंटीगुआ भेजेगी। हिरासत में मेहुल चौकसी के साथ पूछताछ की जा रही है। इससे पहले डोमिनिका के नेशनल सिक्योरिटी एंड होम अफेयर्स ने कहा था कि मेहुल चौकसी को गैरकानूनी तरीके से देश में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

 legal team has filed habeas corpus petition in Dominica for Mehul Choksi

Recommended Video

    PNB Scam: Dominica Court ने Mehul Choksi के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    मंगलवार रात को डोमिनिका में चोकसी की गिरफ्तारी की खबरों के बाद ब्राउने ने स्थानीय मीडिया से कहा कि उन्होंने डोमिनिका के प्राधिकारियों को चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि, डोमिनिका ने उन्हें अभी भी हिरासत में ऱखा है। चोकसी के वकील ने यह भी दावा किया कि चोकसी के शरीर पर "यातना के निशान" मिले हैं। उनके साथ मारपीट की गई है।

    वहीं मेहुल चोकसी के वकील ने कहा कि, डोमिनिका में हमारे वकील को केवल 2 मिनट के लिए उनके पास जाने की अनुमति थी। वकील का दावा है कि, चोकसी ने अपने भयानक अनुभव की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्हें एंटीगुआ के जॉली हार्बर से कई लोगों ने उठाया और डोमिनिका ले गए। उन्हें जबरन ले जाया गया। डोमेनिका में उनका अपहरण कर लाया गया है।

    चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पुष्टि की कि कानूनी टीम ने डोमिनिका में मेहुल चोकसी के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है और कानूनी सहायता के लिए उसे पहुंच और संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की बात कही है। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि, अंततः, यह डोमिनिका की सरकार का संप्रभु निर्णय है कि वे किस देश में मेहुल चोकसी को वापस भेजते हैं, जब तक कि अदालत ना कहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+